ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मनोरंजन

मिर्जापुर से लेकर सेक्रेड गेम्स तक ये हैं ओटीटी की सबसे महंगी वेब सीरीज

सिनेमा से ज्यादा ओटीटी के कंटेंट को लेकर लोगों में काफी बज है। पिछले कुछ सालों में ओटीटी ने दर्शकों में अपनी बेहतरीन जगह बना ली है। अब ज्यादातर दर्शक सिनेमा की बजाय घर बैठकर ओटीटी पर वेब सीरीज और फिल्में देखना पसंद करते हैं। ओटीटी पर कई वेब सीरीज आईं हैं, जिन्होंने फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। इनका बजट भी फिल्मों के बराबर ही रहा है। आज हम आपको ऐसी वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बनाने में हाई बजट लगा है। मिर्जापुर से लेकर सेक्रेड गेम्स तक ऐसी कई वेब सीरीज हैं, जिन्हें फैंस का खूब प्यार मिला है। साथ ही इनका बजट भी अच्छा-खासा था।

मेड इन हैवन

मेड इन हैवन वेब सीरीज को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब इस सीरीज के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। मेड इन हैवन के पहले सीजन का बजट करीब 100 करोड़ था। इस सीरीज में लग्जरी लाइफ को दिखाया गया है। इस सीरीज में शोभिता धुलिपाला और जिम शराब ने लीड रोल प्ले किया है।

सेक्रेड गेम्स

सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की सीरीज सेक्रेड गेम्स को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस सीरीज के पहले सीजन में करीब 40 करोड़ लगे थे। पहले सीजन की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

मिर्जापुर

मिर्जापुर सीरीज का नाम ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज में शामिल है। मिर्जापुर का पहला सीजन सक्सेसफुल होने के बाद इसके मेकर्स ने दूसरे सीजन पर काफी पैसा लगाया था। इस सीरीज का बजट करीब 60 करोड़ था। मिर्जापुर के फैंस अब इस सीरीज के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं।

द फैमिली मैन

मनोज बाजपेयी की सीरीज द फैमिली मैन को फैंस ने काफी पसंद किया है। इस सीरीज के दोनों सीजन काफी हिट रहे हैं। अब इसके तीसरे सीजन का इंतजार किया जा रहा है। मनोज बाजपेयी की एक्टिंग को इस सीरीज में सराहना की है। इस सीरीज के दोनों सीजन का बजट 50-50 करोड़ रुपये था।

24 सीरीज

पॉपुलर अमेरिकी सीरीज 24 इंडियन वर्जन भी काफी महंगी वेब सीरीज की लिस्ट में शामिल है। इस सीरीज में अनिल कपूर लीड रोल में हैं। इस सीरीज का बजट 100 करोड़ था। वेब सीरीज की कहानी एक ऐसे एजेंट की लाइफ पर आधारित है, जिसका मिशन 24 घंटे के अंदर अपराधी ढूंढना होता है।

Related Articles

Back to top button