मुख्य समाचार
11 मार्च को सागर जिले में कन्यादान समारोह, 2100 जोड़ों का होगा विवाह
2100 जोड़ों का होगा विवाह

प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्यादान समारोह में दो हजार 100 विवाह कराए जाएंगे। मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा कराए जा रहे इस आयोजन में पूरे क्षेत्र से लोग शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि गढ़ाकोटा में बीस साल से कन्यादान समारोह हो रहा है और अब तक 19 हजार विवाह हो चुके हैं।
बताया जाता है कि मंत्री गोपाल भार्गव ने अपने पुत्र अभिषेक भार्गव और पुत्री अवंतिका का विवाह भी कन्यादान कार्यक्रम में किया था।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने 21 हजार विवाह कराने का जो संकल्प लिया था, जो 11 मार्च को पूरा होने जा रहा है। गोपाल भार्गव ने बताया कि रहली विधानसभा क्षेत्र में सामूहिक विवाह समारोह कर गरीब बेटियों के घर बसाने का यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

