ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मनोरंजन

Pathaan x Tiger Theme Song हुआ जारी, शाह रुख खान और सलमान खान कर रहे हैं फाइट, फैंस ने बताया- धमाकेदार

नई दिल्ली। बुधवार को यशराज फिल्म ने पठान एक्स टाइगर की थीम सॉन्ग जारी की है। इसमें शाह रुख खान और सलमान खान नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि यशराज फिल्म्स की हालिया रिलीज फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया है। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।

पठान आदित्य चोपड़ा के बैनर यशराज के तले बनाई गई फिल्म है

पठान आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनाई गई फिल्म है। इसकी पृष्ठभूमि जासूसी है। इसमें शाह रुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की अहम भूमिका है। फिल्म में सलमान खान और शाह रुख खान भी नजर आए हैं। दोनों ने लगभग 3 दशक के बाद एक साथ किसी फिल्म में काम किया था। अब पठान का एक सीन जारी किया गया है। इसमें शाह रुख और सलमान को शूट करते हुए देखा जा सकता है। दोनों एक साथ फाइटिंग कर रहे हैं।

सलमान खान और शाह रुख खान टाइगर 3 में भी नजर आने वाले हैं

गौरतलब है कि दोनों जल्द टाइगर 3 में भी नजर आने वाले हैं। दोनों की फिल्म को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं की गई है लेकिन इस बीच यशराज ने बुधवार को पठान का थीम सॉन्ग जारी किया। इस गाने को विशाल-शेखर ने बनाया है। इसमें शाह रुख और सलमान नजर आ रहे हैं। फैंस सलमान और शाह रुख को साथ देखकर एक्साइटेड है।

पठान वर्सेस टाइगर टीम की फैंस ने सराहना की है

कई लोगों ने पठान वर्सेस टाइगर टीम की सराहना की है। इसके पहले खबर आई थी कि यह सलमान और शाह रुख खान की फिल्म होगी। आदित्य चोपड़ा ने टाइगर वर्सेस पठान फिल्म बनाने का निर्णय लिया है। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ होंगे और यह इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म होगी। फिल्म की कहानी तय कर ली गई है। दोनों पिछली बार करण-अर्जुन में एक साथ नजर आए थे। यह फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी।

सलमान खान किसी का भाई किसी की जान में नजर आनेवाले है

सलमान खान फिल्म अभिनेता है। वह जल्द किसी का भाई किसी की जान में नजर आनेवाले है। यह फिल्म ईद के अवसर पर रिलीज होनेवाली है। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button