ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
धार्मिक

Surya Grahan 2023: गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए?

नई दिल्ली।  इस साल का पहला सूर्य ग्रहण गुरुवार यानी 20 अप्रैल को लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इसका विशेष महत्व होता है। यह सूर्य ग्रहण पृथ्वी के कुछ हिस्सों में पूर्ण रूप से दिखेगा। ज्योततिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य मेष राशि में विराजमान होंगे। यह ग्रहण भारत सहित कई जगहों पर दिखाई नहीं देगा। इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल भी भारत में नहीं माना जाएगा। कंबोडिया, चीन, अमेरिका, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, सिंगापुर, थाईलैंड, दक्षिण हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर जैसी जगहों पर सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

क्या है सूर्य ग्रहण?

जब सूरज और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है, तो इस स्थिति को सूर्य ग्रहण के नाम से जाना जाता है। इस स्थिति में सूर्य की किरणें पृथ्वी तक नहीं पहुंच पातीं। वैसे तो सूर्य ग्रहण एक प्राकृतिक और खगोलीय घटना है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसे बेहद अशुभ माना जाता है। इस दौरान ग्रहों की गति या सूर्य और चंद्रमा सहित आकाशीय पिंडों की स्थिति में बड़े बदलाव आते हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण प्रभावित होता है। इसमें गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। आइए जानते हैं ग्रहण का समय और प्रभाव।

सूर्य ग्रहण का समय

20 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर खत्म हो जाएगा। यानी सूर्य ग्रहण कुल 5 घंटे 24 मिनट का रहने वाला है।

क्या सूर्य ग्रहण गर्भवती महिलाओं को नुकसान पहुंचाता है?

मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण को बुरा संकेत या अशुभ माना जाता है। जब बात आती है प्रेग्नेंट महिलाओं की, तो ऐसा माना जाता है कि ग्रहण मां और होने वाले बच्चे दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि, इन दावों का समर्थन करने के लिए कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। यह सिर्फ प्राचीन मान्यताएं हैं, जो बताती हैं कि अगर गर्भवती महिला पर सूर्य की किरणें पड़ती हैं, तो इससे होने वाले बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है।

गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान इन बातों का ख्याल रखना चाहिए

  • गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान घर के अंदर रहने की ही सलाह दी जाती है।
  • इस दौरान किसी तरह की नूकीली चीज का इस्तेमाल करने से बचें।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ खाएं नहीं।
  • अपने घर के दरवाजें और खिड़कियों को बंद रखें और पर्दा भी डालकर रखें।
  • इस दौरान कड़े, चीड़ियां, पिन्स आदि जैसी किसी भी तरह के मेटल को पहनने से बचें।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान ध्यान और मंत्र का उच्चारण करने की कोशिश करें ताकि आपका मन और शरीर शांत रहे।
  • प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण के बाद नहाना काफी शुभ माना जाता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button