ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

अब मुख्तार अंसारी और अफजाल अंसारी की बारी 15 साल पुराने केस में फैसला आज

यूपी सरकार और वहां की पुलिस की सख्ती के आगे अतीक अहमद के पापों का साम्राज्य तबाह हो रहा है। वहीं अब बारी माफिया मुख्तार अंसारी और उसके बसपा सांसद भाई अफजाल अंसारी की है। 15 साल पुराने गैंगस्टर एक्ट के मामले में शनिवार को गाजीपुर की कोर्ट का फैसला आना है। सजा का ऐलान होता है तो अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता भी जा सकती है। जानिए क्या है पूरा मामला

मुख्तार अंसारी अभी बांदा जेल में कैद है। मुख्तार अंसारी और अफजाल अंसारी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज हैं। दोनों पर चंदौली में 1996 में कोयला व्यवसायी नंदकिशोर रूंगटा अपहरण और हत्या कांड के साथ ही कृष्णानंद राय हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप था।

गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले में पिछली सुनवाई 1 अप्रैल को हुई थी। तब कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। मामले में अधिकतम 10 साल की सजा हो सकती है। अगर सजा होती है तो अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता जा सकती है। इससे पहले एक अन्य केस में मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा हो चुकी है।

जानिए भाजपा विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड के बारे में

2005 में तत्कालीन भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या कर दी गई थी। मोहम्मदाबाद थाना के बसनिया चट्टी में हुई इस वारदात में कुल 7 लोगों की जान चली गई थी। पुलिस जांच के बाद अफजाल अंसारी और माफिया मुख्तार अंसारी पर 2007 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था।

Related Articles

Back to top button