ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

एक रन से रोमांचक जीत के साथ फेथ क्लब ने जीता सैयद शकील मोहम्मद खिताब

भोपाल। मैन आफ द फाइनल रितिक टाडा के धमाकेदार अर्धशतक 85 रन की मदद से दूसरा सैयद शकील मोहम्मद टी 20 ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट फेथ क्‍लब ने मेजबान सेंट माइकल अकादमी पर एक रन से रोमांचक जीत दर्ज कर खिताब पर अधिकार जमाया।

स्‍थानीय बाबे आली मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए फेथ क्रिकेट क्‍लब ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 194 रनो का विशाल स्‍कोर खड़ा किया। इसमें ऋतिक टाडा ने बेहतरीन 85 और युवराज ने 55 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

जवाब में सेंट माइकल अकादमी ने भी धमाकेदार अंदाज में लक्ष्‍य का पीछा किया, लेकिन टीम 194 रनों से एक रन पीछे 193 रन ही बना सकी। इसमें प्रणव राय ने 68 और रितेश ने 62 की साहसिक पारी खेली। समापन पर पुरुस्कार वितरण बीडीसीए के उपाध्यक्ष सुशील सिंह ठाकुर, जुनैद किदवई , साजिद नूर, सीनियर क्रिकेटर रफी उल्लाह , उमर अलीम और सेंट माइकल की हिबा शकील मोहम्मद,, सैय्यद अवान शकील व अयान शकील ने किया।

पुरुस्कार

मैन ऑफ द फाइनल ऋतिक टाडा, मैन ऑफ द टूर्नामेंट – पृथ्वी सिंह तोमर, सर्वश्रेष्‍ठ बल्‍लेबाज प्रणव राय, सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाज सलमान उद्दीन, सर्वश्रेष्‍ठ विकेटकीपर प्रणव राय, सर्वश्रेष्‍ठ क्षेत्ररक्षक निर्मल मेवाडा, अनुशासशित टीम- पठान क्रिकेट एकेडमी, उभरता खिलाड़ी आरव मसीह और मुसब जावेद विशेष पुरस्‍कार – अरहम अकील।

अरमान-अक्षत के तूफान को नहीं रोक सकी चंबल

भोपाल। अरमान बाधवा (189) और अक्षत रघुवंशी (102) की तूफानी पारी को चंबल के कमजोर गेंदबाज नहीं रोक सके और सागर ने 90 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त लेकर तीन अंक सुरक्षित कर लिए।

एमवाय मेमोरियल सीनियर डिविजन क्रिकेट टूनार्मेंट (समूह-सी) के लीग मैच में 419 रन की जवाबी पहली पारी में 216/2 से आगे खेलते हुए 509 रन बनाए। इस तरह सागर ने 90 रन की बढ़त अपने कब्जे में की। इसके बाद चंबल ने तीसरे दिन (सोमवार) के खेल समाप्ति पर 19 रन की मामूली स्कोर पर 2 विकेट खो दिए थे। पहली पारी में चार विकेट लेने वाले अश्विन दास ने दूसरी पारी में अपना कमाल बरकरार रखा और ओपनर बल्लेबाज सुमित कुशवाह (3) और सक्षम पुरोहित को बिना खाता पवेलियन की राह दिखाई। खेल समाप्ति अमन सोलंकी (नाबाद 14) के दूसरे छोर पर रामवीर गुर्जर 2 रन बनाकर क्रीज पर संघर्ष कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button