ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

गर्मी बढ़ते ही गांव में पानी की समस्या शुरू पीएचई विभाग के अफसर पानी उपलब्ध कराने जुटे

बिलासपुर। जिले में गर्मी बढ़ते ही ग्राम पंचायतों में पेयजल की समस्या शुरू हो गई है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। पानी उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण जिला प्रशासन से मांग कर चुके हैं। हालांकि अभी तक ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है। कोई सूचना के आधार पर पीएचई विभाग के अधिकारी निरीक्षण करने गांव पहुंची तब वहां जल संकट की पुष्टि हुई।

शहर से लगे गांवों में पेयजल सुविधा मुहैया कराने पीएचई के अधिकारियों ने योजना बनानी शुरू कर दी है। पीएचई की टीम ने 10 गांवों का जायजा लिया है। इनमें नवगंवा, चुनकंवा, अमतरा समेत अन्य गांव शामिल हैं, जहां पानी की भीषण समस्या है। गांवों में पानी की समस्या को जानने के लिए पीएचई के एसडीओ राजू वैद्य नवगंवा के लोगों से रूबरू हुए। गांव वालों ने बताया कि यहां एक बिजली बनाने वाली कंपनी हाई वोल्ट मोटर पंप लगाकर जमीन से पानी निकालने का काम कर रही। इसके कारण ही क्षेत्र में सूखा है। यहां के कई बोरवेल सूख चुके हैं और पानी की समस्या विकराल रूप लेने लगी है।

जल जीवन मिशन का टेंडर नहीं हुआ है

जिले के नवगंवा, चुनकवां, गतौरी समेत न कई गांव जल जीवन मिशन का हिस्सा है, लेकिन समय पर टेंडर नहीं लग सका है। यही वजह है कि यहां समस्याएं बरकरार है। अधिकारियों ने यहां टेंडर करने और काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया है।पीएचई ईई यू के राठिया ने बताया कि पीएचई की टीम ने 10 से अधिक गांवों का जायजा लिया। एसडीओ और इंजीनियरों की टीम नवगंवा, चुनकंवा पहुंची और पेयजल समस्या के बारे में जानकारी ली। तब पता चला कि गांव में पानी की समस्या है। ग्रामीणों को जल्द पानी की समस्या दूर करने की बात कही गई है।

Related Articles

Back to top button