ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मनोरंजन

इस दिन आने वाला है खेसारी लाल यादव के ‘संघर्ष 2’ का ट्रेलर, मेघाश्री की अदाएं करेंगी घायल

नई दिल्ली।  भोजपुरी सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्म संघर्ष 2 के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। जी हां फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार  ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की है। उन्होंने एक पोस्टर के माध्यम से बताया है कि 25 अप्रैल सुबह 6 बजे संघर्ष 2 का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है। जिसका इंतजार पिछले कई महीनों से भोजपुरिया दर्शक कर रहे थे।

इस डेट को आएगे ‘संघर्ष 2’ का ट्रेलर

जी हां आपका इंतजार खत्म करते हुए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी, 25 अप्रैल को संघर्ष 2 का ट्रेलर लेकर आ रहा है। इससे पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है। टीजर को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में दर्शकों को भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक्शन अवतार देखने को मिला था, जिसमे ंकाफी वाओ मूवमेंट थे।

एक्शन मोड में नजर आएंगे खेसारी लाल यादव

फैंस बेसब्री से इंतजारकर रहे हैं कि अब ट्रेलर में उन्हें क्या सरप्राइज मिलने वाला है। बता दें कि संघर्ष 2 भोजपुरी के अलावा, तेलुगु और तमिल भाषा में भी रिलीज हो रही है। फिल्म में आपको खेसारी का वो धांसू अंदाज देखने को मिलेगा जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा।  फिल्म का ट्रेलर देखने के साथ ही दर्शकों के इस बात का अंदाज हो जाएगा कि वाकई निर्माता रत्नाकर कुमार की संघर्ष 2 एक मेगा बजट फिल्म क्यों है।

मेघाश्री भी रहेंगी साथ

वर्ल्डवाइड चैनल एंड जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत संघर्ष 2 की सह निर्माता निवेदिता कुमार व कुलदीप श्रीवास्तव है। जबकि फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है। फिल्म में खेसारी लाल यादव के अपोजिट मेघाश्री नजर आने वाली हैं। फिल्म में माही श्रीवास्तव, कृति यादव, सबा खान भी अहम रोल अदा करती हुई दिखाई देंगी। खेसारी संघर्ष 2 में सुशील सिंह, संजय पांडे, विनीत विशाल जैसे विलेनों से दो-दो हाथ करते नजर आएंगे।

लंबी चौड़ी है स्टार कास्ट

संघर्ष 2 में अनूप अरोरा, विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, वर्णय मल्होत्रा, जे नीलम, रोहित सिंह (मटरू), पप्पू यादव, सुबोध सेठ, मनीष चतुर्वेदी, वैभव राय, अक्की, संजीव मिश्रा, यादवेंद्र यादव, ओपी कश्यप सहित कई कलाकार है।

ट्रेलर में दर्शकों को देश के साथ साथ विदेशी लोकेशन को भी देखने का मौका मिलने वाला है, जहां खेसारी ने अपने संघर्ष करते हुए जबरदस्त एक्शन का मुजायरा करेंगे। फिल्म का लिरिक्स और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी, राइटर वीरू ठाकुर ने तैयार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button