ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेशमुख्य समाचार

कांग्रेस में शामिल:पूर्व CM के बेटे दीपक जोशी

शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के संस्थापक सदस्य रहे कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी भोपाल में 74 बंगले स्थित सरकारी आवास बी-30 से वे पिता कैलाश जोशी की तस्वीर साथ लेकर PCC दफ्तर पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस जॉइन की।

जोशी ने कहा, भाजपा ने जनसंघ की विचारधारा को कहीं न कहीं विलोपित कर दिया। देवास की किसी सीट से चुनाव नहीं लड़ूंगा, पार्टी चाहेगी तो बुधनी से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं। दीपक के साथ दतिया जिले से विधायक रहे राधेलाल बघेल भी कांग्रेस में शामिल हो गए।

​​​​​​देवास से भोपाल रवाना होने से पहले जोशी ने सुबह खेड़ापति मंदिर में दर्शन किए। बड़ी बहन ने मंगल तिलक किया। समर्थकों ने उन्हें फरसा देकर रवाना किया। देवास में उन्होंने कहा, भाजपा में लॉलीपॉप देख – देखकर मेरा शुगर लेवल बढ़ गया है। अब शुगर लेवल घटाने के लिए शिष्टाचार वाली पार्टी में जाना है। शिवराज जी भले छोटा भाई मानते हों मुझे, लेकिन वे मेरे बड़े भाई कभी नहीं हैं। जोशी ने आगे कहा, अटल जी को अपना भगवान मानता हूं और मानता रहूंगा। भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा हो गई है। मेरे पास ईमानदारी के सिवा कुछ नहीं है। आज इसे कांग्रेस में लेकर जा रहा हूं। किसी भी तरह का कार्य हो, बिना पैसे लिए और दिए बिना नहीं हो रहा है, ऐसी भाजपा को आज मैं छोड़ रहा हूं।

mp-congress-join-ke-deepak-joshi-ne

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button