ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देशमध्यप्रदेशमुख्य समाचार

ब्राह्मण महाकुंभ, भोपाल में 4 जून को, MP में ब्राह्मण आयोग के गठन की प्रमुख मांग

5 लाख लोगों के जुटने का दावा/ कार्यक्रम को बताया गैर राजनीतिक

जंबूरी मैदान में होने वाले ब्राह्मण महाकुंभ में प्रदेशभर से 5 लाख समाजजनों के जुटने का दावा है। ब्राह्मण आयोग के गठन की प्रमुख मांग हैं। महाकुंभ को लेकर गुरुवार को समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपनी रूपरेखा बताई। हालांकि, समाज ने इस महाकुंभ को गैर राजनीतिक बताया है।

ब्राह्मण समाज मध्यप्रदेश के संरक्षक डॉ. जयप्रकाश पालीवाल, अशोक भारद्वाज और उमेश तिवारी ने बताया कि पिछले एक महीने से महाकुंभ की तैयारी की जा रही है, जो अब अंतिम चरण में है। जंबूरी मैदान में सुबह 10 बजे से महाकुंभ की शुरुआत हो जाएगी। द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य श्री स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज के मुख्य आतिथ्य में यह महाकुंभ होगा।

न्यौता दिया,CM से मिले समाज के पदाधिकारी

इन मांगों को लेकर महाकुंभ

  • प्रदेश में ब्राह्मण आयोग का संवैधानिक गठन हो। यह घोषणा तक ही सीमित न रहे। तुरंत गठन किया जाए। इसमें किसी भी राजनीतिक व्यक्ति को अध्यक्ष न बनाए जाए। सामाजिक काम करने वालों को ही अध्यक्ष बनाया जाए।
  • एट्रोसिटी एक्ट के तहत बिना जांच के प्रथम सूचना रिपोर्ट नहीं लिखी जाए और न ही गिरफ्तारी की जाए। कोर्ट में जमानत के समय फरियादी की उपस्थिति की अनिवार्यता की जाए। इस एक्ट को समाप्त किया जाए।
  • ब्राह्मण वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए जिला और तहसील स्तर पर छात्रावास की व्यवस्था हो। इस भवन का नाम परशुराम भगवान के नाम पर रखा जाए।
  • ओबीसी की तरह 8 लाख रुपए से कम आय वाले निर्धन ब्राह्मणों को आयुष्मान योजना का लाभ मिले।
  • ब्राह्मण वर्ग के 8 लाख रुपए से कम आय वाले परिवार के युवाओं को नि:शुल्क सरकारी आवेदन किए जाने की पात्रता हो।
  • भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर ऐच्छिक अवकाश की जगह शासकीय अवकाश घोषित किया जाए।
  • वर्ष 1980 से आज तक मंदिरों का सर्वे नहीं हुआ है। तुरंत सर्वे कराकर सभी सार्वजनिक मंदिरों के पुजारियों को मानदेय दिया जाए।
  • देश के सभी मंदिरों के जीर्णोंद्धार, गुरुकुल और गोशाला संचालन के लिए शासकीय अनुदान प्रदान किया जाए।
  • सनातन धर्म के कथावाचक, साधु-संतों एवं ब्राह्मण समाज के किसी भी व्यक्ति पर सोशल मीडिया में अशब्द बोलने एवं अपमानिक किए जाने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो।
  • क्रांतिकारी पं. चंद्रशेखर आजाद, मंगल पांडे आदि के परिजनों को सम्मान दिया जाए एवं आर्थिक मदद भी की जाए।
  • ब्राह्मण समाज के लिए 5 एकड़ भूमि आवंटित की जाए।
  • May be an image of 11 people, banner, poster and text that says "भोपाल चलो भोपाल चलो !! धर्मो रक्षति रक्षित!! ब्राह्मणमहाकुंभ दिन समाज लिये जून शखनाद में पधारे सभी ब्राह्मण अतिधियोंका 4 रविवार 2023 3बजे जम्बूरी मैदान, भोपाल महाकुंभ स्वागत वंदन अभिनंदन (हुंकार) पं. आशीष तिवारी कोषाध्यक्ष ब्राह्मण प्राह्मणसमाजमध्यप्रदेश ध्यप्रदेश मोबा. 9753341256 विनोदपाडे आयोजक: ब्राह्मण समाज, मध्यप्रदेश पं. पुष्ेंद्रमिश्र संयोजक ब्राह्मण समाज मध्यप्रदेश गोरीशंकरशर्मा (काका) अध्यक्ष ब्राह्मण समाज मध्यप्रदेश"
  • Brahmin Mahakumbh will be held in bhopal on 4 June

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button