ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देशमध्यप्रदेशमुख्य समाचार

भारत आटा, ₹27.50 किलो बिकेगा: सरकार ने लॉन्च किया/मोबाइल वैन में 10 और 30 Kg पैक में मिलेगा, चना दाल ₹60 Kg मिलेगी

गेहूं की बढ़ती कीमत की वजह से लिया फैसला

केंद्र सरकार देशभर में 27.50 प्रति किलो की कीमत पर ‘भारत आटा’ उपलब्ध कराएगी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार, 6 नवंबर को दिल्ली में आटे के वितरण वाहनों (मोबाइल वैन) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसे 10 Kg और 30 Kg के पैक में उपलब्ध कराया जाएगा।

देशभर में 2 हजार आउटलेट पर ये आटा मिलेगा। इसे नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NAFED), नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (NCCF), सफल, मदर डेयरी, और अन्य सहकारी संस्थानों के जरिए बेचा जाएगा।

ढाई लाख मीट्रिक टन गेहूं का एलॉकेशन
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस दौरान बताया कि इसके लिए ढ़ाई लाख मीट्रिक टन गेहूं का एलॉकेशन विभिन्न सरकारी एजेंसियों को किया गया है। उपभोक्ता मामलों के विभाग के अनुसार, अभी देश में आटे की औसतन कीमत 35 रुपए किलो है।

गेहूं की बढ़ती कीमत की वजह से लिया फैसला
बाजार में नॉन-ब्रांडेड आटे की खुदरा कीमत 30-40 रुपए किलो है तो ब्रांडेड आटा 40-50 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है। गेहूं की लगातार बढ़ती कीमत की वजह से त्योहारी सीजन में आटे की कीमत में तेजी को देखते हुए सरकार ने सस्ते दाम पर आटा बेचने का फैसला किया है।

भारत ब्रांड आटा की लॉन्चिंग के मौके पर लोगों को इसके पैकेट बांटे गए। - Dainik Bhaskar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button