ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मुख्य समाचार

पीएम मोदी का भव्य रोड शो, भगवामय हुआ भोपाल, लोगों ने की फूलों की बारिश

पीएम मोदी के साथ सीएम मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और भोपाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी आलोक शर्मा मौजूद रहे.

PM Modi in Bhopal LIVE: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है, इससे पहले बुधवार को पीएम मोदी प्रदेश के दौरे पर पहुंचे . पीएम मोदी ने भोपाल में भव्य रोड शो भी किया. पीएम मोदी ने रथ पर सवार होकर लोगों का अभिवादन किया. रथ पर पीएम मोदी के साथ सीएम मोहन यादव भी मौजूद रहे. पीएम मोदी ने भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में करीब एक घंटे का 1 किमी लंबा रोड शो किया. इस दौरान लोगों ने अपने प्रधानमंत्री के ऊपर फूल बरसाए. भोपाल में PM की एंट्री के साथ सनातन का झंडा बुलंद दिखा. जगह-जगह राम मंदिर के पोस्टर लगे थे. पोस्टर में पीएम मोदी के गारंटी को विस्तार से बताया गया था.

बाबा बटेश्वर भक्त मंडली भव्य स्वागत समारोह में शामिल हुई

बाबा बटेश्वर भक्त मंडल के भक्त भोपाल के प्रतिष्ठित बड़वाले महादेव मंदिर में ढोल, डमरू और अन्य संगीत वाद्ययंत्रों के साथ स्वागत समारोह में शामिल हुए. इसी तरह बैगा समुदाय ने प्रधानमंत्री के स्वागत में लोक नृत्य किया.

 

PM Modi Road Show

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button