ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
छत्तीसगढ़

मार्च में दिखे गर्मी के तीखे तेवर, टूट सकते ​हैं कई वर्षों के रिकॉर्ड, 40 डिग्री पहुंचा तापमान

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में मार्च के महीने में ही गर्मी के तीखे तेवर नजर आने लगे हैं। बढ़ती तपिश से दोपहर की चिलचिलाती धूप अब जलने लगी है साथ ही रात का पारा भी बढ़ने लगा है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों का तापमान इतना बढ़ गया है कि लोगों का अभी से बूरा हाल होते जा रहा है।

मौसम विभाग ने जताई चिंता

शनिवार को प्रदेशभर में सारंगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा। एआरजी सारंगढ़ का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मौसम का मिजाज बदलने के आसार नहीं है और संभावना है कि इस वर्ष मार्च में पिछले 30 साल के गर्मी का रिकॉर्ड टूट सकता है।

वहीं रायपुर का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री पहुंचा

होली के बाद तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इस वर्ष जनवरी की तरह फरवरी के महीने में भी कोई भी शीत-दिवस नहीं रहा। वहीं बिलासपुर में 37, पेंड्रा रोड में 35, अंबिकापुर में 32, जगदलपुर में 35.2, राजनांदगांव 35.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button