ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
खेल

दिल्ली दिखाएगी दबंगई या ऑरेंज आर्मी मारेगी मैदान, ऐसी होगी प्लेइंग 11

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 में पहली जीत का स्वाद चख चुकी दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत टूर्नामेंट के 34वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगी। डेविड वॉर्नर की सेना ने आखिरी मुकाबले में केकेआर को हराते हुए सीजन की पहली जीत दर्ज की थी और टीम इस लय को कायम रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, हैदराबाद भी जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेगी।

जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इंशात शर्मा ने आईपीएल में कमबैक करते हुए गेंद से कहर बरपाया था, तो अक्षर पटेल की फिरकी का जादू भी खूब चला था। बल्लेबाजी में कप्तान डेविड वॉर्नर के बल्ले से अर्धशतकीय पारी निकली थी और वह पहली बार अपने पुराने अंदाज में नजर आए थे।

हार के सिलसिले को तोड़ना चाहेगी हैदराबाद

दूसरी ओर, एडम मार्करम की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद को पिछले लगातार दोनों मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है। सीएसके के खिलाफ टीम का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया था। हैरी ब्रूक्स एक शतक लगाने के अलावा अब तक इस सीजन कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं। वहीं, अभिषेक त्रिपाठी और खुद कप्तान मार्करम का बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चला है।

हैदराबाद की गेंदबाजी में भी वो धार नजर नहीं आई है। मार्को यानसेन ने दिल खोलकर रन लुटाए हैं, तो उमरान मलिक की रफ्तार भी टीम के कोई काम नहीं आ सकी है। स्पिन विभाग मयंक और वॉशिंगटन सुंदर की जोड़ी जरूर कुछ हद तक रनों पर लगाम लगाने में सफल रही है।

SRH vs DC संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग 11: हैरी ब्रूक्स, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडम मार्करम, हेनरिक क्लासन, मयंक अग्रवाल, मार्को यानसेन, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक।

दिल्ली कैपटिल्स संभावित प्लेइंग 11: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, फिलिप सॉल्ट, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्किया, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button