ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मुख्य समाचार

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा

ट्रंप ने कराई मध्यस्थता, दोनों देश सीजफायर पर सहमत

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कराई। ट्रंप ने X पर लिखा कि दोनों देश सीजफायर पर सहमत हो गए हैं। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने घोषणा की कि भारत शर्तों के साथ सीजफायर पर सहमत हुआ है। 10 मई शाम 5 बजे से सीजफायर लागू होगा।

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने X पर लिखा कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम (सीजफायर) समझौते की घोषणा की गई। कई सैन्य तनावों के बाद यह समझौता किया गया। जयशंकर ने अपनी पोस्ट में भारत की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को दोहराया।

12 मई को भारत-पाकिस्तान के DGMO की बातचीत

7 मई को भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच युद्ध विराम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से लागू हुआ है। राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्ध विराम के लिए भारत और पाकिस्तान दोनों को एक्स पर पोस्ट कर बधाई दी है। उन्होंने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि सीजफायर लागू होने के बाद भारत और पाकिस्तान दोनों के डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन यानी DGMO 12 मई को आपस में बातचीत करेंगे।

अमेरिका ने की थी मध्यस्थता की पेशकश

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री S जयशंकर और पाकिस्तानी उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से अलग-अलग बात की थी। रुबियो ने कहा था कि दोनों पक्ष तनाव कम करने और सीधा संवाद फिर से स्थापित करने के तरीके तलाशने की कोशिश करें। पाकिस्तान के विदेश मंत्री से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी बात की थी।

donald trump

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button