मुख्य समाचार
सी.पी. राधाकृष्णन बने देश के अगले उपराष्ट्रपति, 452 मतों से जीत

देश के अगले उपराष्ट्रपति के लिए वोटिंग समाप्त होने के बाद नतीजे भी आ गए हैं. चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को हरा दिया है.
सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट हासिल हुए, जबकि सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले. वहीं 15 वोट अवैध करार दिए गए.
वोटिंग शुरू होने से पहले CP राधाकृष्णन सुबह 9.30 बजे ब्रेकफास्ट मीटिंग में शामिल हुए. बता दें कि 15वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए लोकसभा के 542 और राज्यसभा के 239 सदस्य वोट डालेंगे. वहीं, राज्यसभा के 12 नामित सदस्य भी इसमें वोटिंग करेंगे.

