ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

नन्हीं बच्ची आयरा के कंठ में विराजी सरस्वती करती है महिषासुर मर्दिनी स्त्रोत का पाठ

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के मैनपाट स्थित ग्राम सरभंजा की साढ़े पांच साल की एक नन्हीं बच्ची आयरा गुप्ता का सुमधुर महिषासुर मर्दिनी स्त्रोत का पाठ इन दिनों इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है।

नन्हीं बच्चे के द्वारा महिषासुर मर्दिनी स्त्रोत का पाठ जिस अंदाज में प्रस्तुत किया जा रहा है उससे लोग खासे प्रभावित हैं। आयरा का परिवार संगीत में रुचि रखता है।आयरा के दादा मनदीप गुप्ता जो एक व्यवसायी हैं उनकी पूजा पाठ में खूब रूचि है जिसे देख आयरा भी सीखने लगी है।

आयरा के पिता अप्पू गुप्ता व माता रानु गुप्ता भी संगीत में रुचि रखते हैं। इस कारण उनकी नन्ही बच्ची भी संगीत में पारंगत हो रही है। आयरा की रुचि धार्मिक कार्यक्रमों में खूब है। पिता और दादा गांव में आयोजित होने वाले किसी भी कार्यक्रम में शामिल होते हैं और आरती, पूजन करते हैं तो आयरा भी साथ में शामिल रहती है।

सरभंजा गांव के एक निजी स्कूल में केजी टू की छात्रा आयरा अभी से संगीत में भी पारंगत हो रही है। घर में पूजा पाठ और धार्मिक माहौल देखकर बच्चे भी सीखते हैं यह आयरा को देखकर महसूस किया जा सकता है।उसके नाम से घर में कोई भी सामान आता है तो वह खूद से पूजा-पाठ किए बगैर उसकी शुरुआत नहीं करती।

हाल ही में धूप में बाहर न खेले कह कर पिता अप्पू गुप्ता ने उसके लिए साइकिल खरीदी तो वह खुद पूजा पाठ करने लगी। इसका भी वीडियो प्रसारित हुआ है। संस्कृत में अच्छी रूचि भी है। कठिन से कठिन संस्कृत के श्लोकों पर आयरा की अभी से अच्छी पकड़ दिखने लगी है।

Related Articles

Back to top button