ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

जज की जीभ काटने की धमकी देने वाले कांग्रेस नेता के खिलाफ केस भड़की भाजपा

मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल गांधी अपनी संसद सदस्यता गंवा चुके हैं। यह मामला अब ऊपरी अदालत में है। ताजा खबर तमिलनाडु से आ रही है। यहां एक कांग्रेस नेता ने अपने विवादित बयान में राहुल गांधी के खिलाफ फैसला देने वाले जज को धमकी दी। इसके बाद भाजपा भड़क गई है। वहीं आरोपी नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जानिए पूरा मामला

पढ़िए क्या कहा मणिकंदन ने

कांग्रेस की अनुसूचित जाति, जनजाति मोर्चा ने तमिलनाडु के डिडीगुल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ विरोध- प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पार्टी के जिला प्रमुख मणिकंदन ने कहा कि 23 मार्च को सूरत कोर्ट के न्यायाधीश ने हमारे नेता राहुल गांधी को दो साल की जेल की सजा सुनाई। उन्होंने कहा कि सुनिए जस्टिस एच वर्मा, जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो हम आपकी जीभ काट देंगे।

मणिकंदन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और डिडीगुल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिछले महीने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम पर टिप्पणी के लिए दोषी ठहराया गया था। उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई गई थी। उनकी सजा के बाद राहुल गांधी को संसद सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

भाजपा हमलावर

भाजपा एक बार फिर कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है। पार्टी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, क्या न्यायालय स्वत: संज्ञान लेगा और राहुल गांधी को उनकी पार्टी के लोगों द्वारा न्यायपालिका को धमकी देने के लिए जवाबदेह ठहराएगा?

Related Articles

Back to top button