देश
अलर्ट और कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया जा रहा हनुमान जन्मोत्सव देखिए फोटो-वीडियो

कड़ी सुरक्षा और अलर्ट के बीच गुरुवार को देशभर में हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। रामनवमी पर फैली हिंसा के बाद अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। मंदिरों में जहां सुबह से भक्तों की भीड़ है, विशेष आरती और अनुष्ठान किए जा रहे हैं, वहीं दिन में निकलने वाली शोभा यात्राओं पर भी नजर है। पढ़िए हनुमान जन्मोत्सव से जुड़ा हर अपडेट
बिहार में सद्भावना मार्च: रामनवमी पर बिहार के सासाराम और नालंदा में भी हिंसा भड़की थी। हनुमान जन्मोत्सव को देखते हुए नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा ने कहा, कोशिश यह है कि शांति बनी रहे। सद्भावना मार्च से पहला दिन बहुत अच्छा रहा। हम लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील करते हैं और अगर कोई समस्या है तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

