ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

जेपी नड्डा रविवार को भोपाल में करेंगे चुनावी आगाज नए पार्टी कार्यालय भवन का करेंगे भूमिपूजन

भोपाल । भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार को भोपाल में होंगे और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का शंखनाद करेंगे। नड्डा के भोपाल दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम, नवीन प्रदेश कार्यालय का भूमिपूजन, संभागीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, प्रबुद्धजन समागम एवं प्रदेश कोर कमेटी की बैठक को भी वे संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक गांधीनगर मंडल के सनसिटी स्थित बूथ क्रमांक 53 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को वे सुनेंगे। दोपहर 1.55 बजे नवीन भाजपा प्रदेश कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे। नड्डा 2.45 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम (लाल परेड ग्राउंड) में भोपाल एवं नर्मदापुरम संभागों की 36 विधानसभाओं के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें 20 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। शाम पांच बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हाल में प्रबुद्धजन समागम को संबोधित करेंगे और शाम सात बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button