ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मुख्य समाचार

सड़क पर उतरे कांग्रेसी,राहुल की संसद सदस्यता जाने पर : इंदौर में पुतला फूंका; भोपाल में ट्रेन रोकी, ग्वालियर- समेत प्रदेशभर में प्रदर्शन

 इंदौर में पीएम मोदी का पुतला फूंका। ग्वालियर, जबलपुर, देवास, अशोकनगर, गंजबसौदा के अलावा प्रदेश के अन्य कई शहरों में भी फैसले को लेकर कांग्रेसियों ने विरोध जताया। भोपाल में कांग्रेसियों ने ट्रेन रोकी।

दरअसल, मानहानि के एक केस में दो साल की सजा होने के बाद केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल की सदस्यता खत्म कर दी गई। इसी को लेकर देशभर में कांग्रेसियों में गुस्सा देखा जा रहा है। राहुल ने 2019 में कर्नाटक की सभा में मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था- सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है।

भोपाल में कांग्रेसियों ने रोकी ट्रेन

भोपाल में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे 70 से ज्यादा कांग्रेसी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचे और यहां प्लेटफार्म पर जबलपुर की ओर जा रही चलती ट्रेन को रोक दिया। उन्होंने करीब 15 मिनट तक हंगामा किया गया। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विकांत भूरिया समेत कई नेता इंजन के ऊपर चढ़ गए। इन लोगों ने यहां जमकर नारेबाजी भी की। पुलिस ने पहुंचकर कांग्रेसियों को खदेड़ा। इसके बाद देर शाम NSUI कार्यकर्ताओं ने मशाल रैली निकाली।

नारेबाजी ,इंदौर में पीएम मोदी के खिलाफ 
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने के विरोध में इंदौर में युवक कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमीज खान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी भवन स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर पहुंचे। यहां उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। कांग्रेसियों ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करते हुए पीएम ने संविधान की हत्या की है। उन्होंने कहा राहुल गांधी न डरे हैं और न ही डरेंगे।

अर्थी निकाली ग्वालियर में मोदी सरकार की
यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि से फूलबाग चौराहा तक केन्द्र में मोदी सरकार की अर्थी निकाली। चौराहे पर आकर अर्थी अग्नि दी। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा का कहना है कि राहुल गांधी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार डर गई है। यही कारण है कि उनको संसद में आने नहीं देना चाहती। सरकार के इशारे पर यह सब हो रहा है।

कानून के तहत ही कोर्ट सजा देता है। भाजपा और पीएम का लेना-देना नहीं,वीडी शर्मा बोले

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कहना है कि कानून के तहत ही कोर्ट सजा देता है। चाहे वो कोई भी हो। लोकसभा अध्यक्ष ने भी संविधान के दायरे में रहकर फैसला किया है। इससे भाजपा और पीएम का कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस झूठ बोलकर देश को गुमराह करना चाहती है। राहुल गांधी देश के बाहर जाकर भारत को बदनाम कर रहे हैं। उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button