ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

लाडली बहना योजना के इंदौर जिले में ढाई लाख तक पहुंचे आवेदन

इंदौर। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए इंदौर जिलें में जमा आवेदनों की संख्या करीब ढाई लाख तक पहुंच चुकी है। इंदौर जिले में सर्वाधिक आवेदन इंदौर नगर निगम क्षेत्र में जमा हुए हैं। आवेदन पत्र जमा करने का सिलसिला लगातार जारी है, जो 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। विभाग करीब 19 दिनों में इतने ही आवेदन और जमा होने की उम्मीद कर रहा है। दरअसल इंदौर जिले में इस योजना के लिए पात्र आवेदनों की संख्या करीब पांच लाख होने का अनुमान है।

अधिकरियों ने बताया कि हमने इस योजना से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को इस तरह से निर्देशित किया है कि वे ऐसी व्यवस्था बनाए रखें जिससे कि किसी भी महिला को आवेदन-पत्र जमा करने में दिक्कत नहीं आए। जिले में महिलाओं के समग्र आईडी को आधार से लिंक करने तथा बैंक खातों को आधार से लिंक कर उनकी केवाईसी कर सक्रिय करने के लिये व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यह कार्य अभियान चलाकर किया जा रहा है।

बैंकों में सिंगल विंडो व्यवस्था की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 25 मार्च से आवेदन-पत्र जमा करने का कार्य प्रारंभ किया गया है। जिले में 30 अप्रैल तक आवेदन पत्र जमा किए जा सकते हैं। विभाग के अनुसार इंदौर से करीब 5 लाख महिलाएं इस योजना के लिए पात्र है। गौरतलब है कि इस योजना के लिए सभी वार्ड और ग्राम पंचायत में इसके लिए कैंप लगवाए गए है। जिसमें महिलाओं की केवायसी की गई है

Related Articles

Back to top button