ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
छत्तीसगढ़

युवती ने इस बात से किया इंकार, तो सिरफिरे आशिक ने इंस्टाग्राम पर वायरल किया अश्लील फोटो-वीडियो

जांजगीर चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की अश्लील फ़ोटो और वीडियो वायरल करने वाले 23 वर्षीय युवक गजानंद उर्फ लाला साहू को पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (क), 509 (ख) के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

आरोपी युवक गजानन्द ने पीड़िता की फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि खोखरी गांव के 23 वर्षीय युवक गजानन्द साहू, पीड़िता की अश्लील फोटो, वीडियो धोखे से प्राप्त कर शादी करने की धमकी देने लगा।

पीड़िता द्वारा शादी करने से मना करने पर आरोपी युवक गजानन्द द्वारा इंस्टाग्राम में पीड़िता की अश्लील फ़ोटो, वीडियो को वायरल कर दिया। जिसकी रिपोर्ट नवागढ़ थाने में दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 23 वर्षीय आरोपी युवक गजानन्द साहू, निवासी खोखरी थाना शिवरीनारायण को गिरफ़्तार करके जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button