ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

छतरपुर में लाड़ली बहना योजना का उत्साह बाजार में लग रही कतार

छतरपुर। लाड़ली बहना योजना को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, लेकिन उनका यह उत्साह नगर के लोगों के परेशानी का सबब बन रहा है। दरअसल योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवायसी करवाई जा रही है। नगर में ई-केवायसी के लिए बड़ी संख्या में बहनें और उनके स्वजन पहुंच रहे हैं। यह लोग सड़क पर अपने वाहन बेतरतीब तरीके से पार्क कर देते हैं। इससे जाम के हालाब बन रहे हैं। सोमवार को बाजार में दिन भर जाम के हालात रहे।

यहां बता दें, लाड़ली बहना योजना में ई-केवायसी के लिए चंदला में जगह-जगह किओस्क बैंकों के माध्यम से ईकेवायसी की जा रही है। चंदला के एसबीआई में भी बड़ी संख्या में बहनें पहुंच रही हैं। यहां बैंक से बाहर तक बहनों की कतार लगी रही। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि इस योजना की वजह से अब बैंकों से हम लोगों के कोई काम नहीं हो पा रहे हैं। पहले तो बैंक में जाने के लिए कई घंटों लाइन पर लगना पड़ता है। और यदि ऊपर तक पहुंच भी गए तो बैंक अधिकारी यह कहकर टहला देते हैं कि पहले योजना अंतर्गत ईकेवाइसी करवाने आई बहनों के कार्य करना हैं। साथ ही सड़क पर जाम भी लोगों की परेशानी को बढ़ा रहा है।

Related Articles

Back to top button