ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मुख्य समाचार

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी 3 जून 2025 को भोपाल में

राहुल गांधी MP Congress में फूंकने जा रहे हैं नई जान, 10 वर्ष बाद एमपी पीसीसी में करेंगे शिरकत, ऐसी है सुरक्षाबीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के भोपाल दौरे के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भोपाल आ रहे हैं. 3 जून को राहुल भोपाल आएंगे. इस दौरान वे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (Congress Office) में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. उनके खास कार्यक्रम को लेकर पीसीसी कार्यालय (PCC Madhya Pradesh) में 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. वे पार्टी कार्यालय से संगठन सृजन अभियान की शुरुआत भी करेंगे. वे करीब 6 घंटे मध्य प्रदेश की राजधानी में रहेंगे, जहां वे तीन अहम बैठकें करेंगे. बता दें कि कांग्रेस गुजरात के बाद अब एमपी में भी संगठन के पुनर्निर्माण के लिए यह अभियान शुरू करने जा रही है.

राहुल गांधी के भोपाल दौरे का पूरा टाइम टेबल

3 जून 2025 को भोपाल में राहुल गांधी की उपस्थिति में संगठन सृजन अभियान का भव्य शुभारंभ किया जाएगा. इस दौरान कांग्रेस के करीब 500 से अधिक नेता और कार्यकर्ता पार्टी ऑफिस में मौजूद रहेंगे. उनके भोपाल दौरे की व्यवस्था कुछ इस प्रकार है-

  • सुबह 11:00 से 12:00 बजे: राजनैतिक मामलों की समिति की बैठक (प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, भोपाल) में. इस बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं द्वारा राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी और आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श होगा.
  • दोपहर 12:00 से 12:30 बजे: सांसदों एवं विधायकों के साथ संवाद (प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, भोपाल) में. इस सत्र में सांसदों और विधायकों से उनके क्षेत्रों की समस्याओं और जनता की अपेक्षाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा.
  • दोपहर 12:30 से 01:30 बजे: कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों एवं नव सृजित प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारियों की बैठक (प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, राजीव गांधी सभागार भोपाल में). यह बैठक संगठन के पुनर्गठन और प्रभावी नेतृत्व नियुक्ति पर केंद्रित होगी.
  • दोपहर 02:30 से 04:00 बजे: कांग्रेस कमेटी प्रतिनिधि, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्षों का अभिवेशन (रविंद्र भवन सभागार, भोपाल)

होटल में कमरे बुक

राहुल गांधी के दौरे के मद्देनजर कांग्रेस के ओब्ज़र्वर्स ने सोमवार से भोपाल पहुंचना शुरू कर दिया है. राहुल गांधी सहित उनके ओब्ज़र्वर्स के लिए होटलों में करीब 70 कमरे बुक किए गए हैं. रेडिसन होटल के सभी कमरे कांग्रेस द्वारा बुक कराए गए हैं. इसके अलावा, होटल अशोका और जहांनुमा पैलेस में भी रूम बुक कराए गए हैं. राहुल गांधी का पिछला दौरा विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान हुआ था, जब उन्होंने पुराने भोपाल में रोड शो किया था.

उमंग सिंगार ने दी जानकारी

राहुल गांधी के दौरे को  लेकर जब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार से बात की, तो उन्होनें बताया कि इस बार हर वर्ग के कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक आयोजित की जा रही है, जिससे पार्टी की कमियों और परेशानियों को करीब से जाना. अगर देश में कांग्रेस को चुनाव में 100 सीटें मिलती हैं और प्रदेश में भी करोड़ों वोट मिलते हैं, तो जाहिर है कि देश में विपक्ष मजबूत होगा, लेकिन सत्ता पाने के लिए और सरकार बनाने के लिए मजबूत होना जरूरी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button