ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
धार्मिक

गुरु ग्रह के दोष को दूर करने के लिए घर में लगाएं भगवान श्री कृष्ण का प्रिय ये पौधा

भारतीय वास्तु शास्त्र के अनुसार पेड़-पौधे घर की वास्तु स्थिति पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए वास्तु के अनुसार ही पेड़-पौधे लगाना शुभ होता है। जानकारी के अभाव में कई बार गलत पेड़-पौधे घर में लगाने से आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे घर में लगाना शुभ फलदायी होता है। इस पेड़ को घर में लगाने से दरिद्रता दूर होती है। सुख-समृद्धि आती है। यह पेड़ आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होने के साथ ही धार्मिक महत्व के लिहाज से शुभ माना जाता है। माना जाता है कि भगवान कृष्ण को ये पेड़ अति प्रिय है। इसी कारण वह अधिकतर इसी पेड़ में बैठा करते थे। जानिए वास्तु के अनुसार, घर की किस दिशा में कदंब का पौधा लगाना चाहिए।

कदंब का पेड़ और श्री कृष्ण का कनेक्शन

भागवत पुराण के अनुसार भगवान श्री कृष्ण का यह पेड़ अत्यंत प्रिय है। कृष्ण इसी पेड़ के नीचे अपने मित्रों के साथ खेला करते थे। अपनी लीलाएं भी यहां दिखाया करते थे। श्री कृष्ण कदंब के पेड़ की टहनियों में बैठकर अपनी बांसुरी बजाते थे। इतना ही नहीं जब यमुना नदी में गोपियां स्नान कर रही थी, तो उनके वस्त्र चुराकर वह कदंब के पेड़ में ही चढ़ गए थे।

इस दिशा में लगाएं कदंब का पेड़

भगवान श्री कृष्ण के प्रिय कदंब के पेड़ को घर में लगाना शुभ माना जाता है। आप घर के बाहर लगा सकते हैं। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कदंब के पेड़ को दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम या फिर दक्षिण दिशा की ओर लगाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा अशोक के पेड़ के पास इसे लगाना भी लाभकारी माना जाता है।

गुरु दोष से निजात दिलाता है कदंब का पेड़

वास्तु शास्त्र के अनुसार कदंब का पेड़ कुंडली में मौजूद गुरु दोष से भी निजा दिलाता है। ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति की कुंडली में गुरु दोष होने पर नहाने से पहले पानी में कदंब का फूल डालकर स्नान करना चाहिए। गुरु ग्रह की पीड़ा से छुटकारा पाने के लिए जब भाद्रपद नक्षत्र हो, तो उस दिन कदंब के पेड़ की विधिवत पूजा करने के साथ परिक्रमा करें। इन उपायों को करने से गुरु दोष में लाभ मिलता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Related Articles

Back to top button