ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

बच्चे बन रहे हैं क्रेजी डांसर पढ़ाई के साथ बालीवुड की लोकप्रिय धुनों पर कर रहे हैं कदमताल

संत हिरदाराम नगर। शादी, ब्याह हो या जन्म दिन की पार्टी अब हर कोई बालीवुड गीतों पर थिरकना चाहता है। यंग जनरेशन खुशियां मनाने का कोई अवसर नहीं छोड़ना चाहती। यही चाह बच्चों को भी डांसर बना रहा है। नई उम्र के बच्चे क्रेजी डांसर बन रहे हैं। यह क्रेज इतनी तेजी से बढ़ रहा है किनई फिल्म का कोई नया गीत रिलीज होते ही यंगस्टर उस गीत के हाव-भाव के अनुसार डांस सीखना शुरू कर देते हैं।

कोरियोग्राफर नैंसी भावनानी बताती हैं किकुछ समय पहले तक डांस सीखना एक सामान्य शौक भर था। खासतौर पर बच्चे एवं युवतियां औपचारिकता के लिए डांस सीखते थे फिर भूल भी जाते थे। अब ऐसा नहीं है। अब डांस सीखना क्रेज हो चला है। यंग जनरेशन ट्रेडिशनल डांस के साथ लेटेस्ट स्टेप सीखना चाहती है। कोई नया गीत जारी होते ही उसके स्टेप सीखने का केज बच्चों को प्रोफेशनल ट्रेनर की मदद लेने पर मजबूर कर रहा है। बच्चे पढ़ाई के बीच समय निकालकर डांस सीख रहे हैं। नैंसी बताती हैें कि ग्रीष्मकाल में तो तीन में से दो बच्चे सबसे पहले डांस सीखने की बात करता है।

युवतियां, महिलाएं भी पीछे नहीं

युवतियां भी डांस के स्टेप सीखना चाहती हैं। दरअसल मांगलिक अवसरों, रिसेप्शन एवं सगाई आदि के दौरान आजकल थीम बेस्ट म्युजिक इवेंट होने लगे हैं। ऐसे समय के लिए अपनी परफार्मेस देने के लिए युवतियां नए स्टेप सीखना चाहती हैं। गृहिणियां भी शौकिया तौर पर इस हुनर को सीखना चाहती हैं। वैसे भी कहते हैं किसीखने की कोई उम्र नहीं होती। यही कारण है किअब डांस सीखने वालों के बीच आयु की बाधा खत्म हो गई है। नैंसी कहती हैं किडांस करना फिटनेस के लिए भी अच्छा है। यही चाह महिलाओं को डांस की ट्रेनिंग लेने पर मजबूर कर रहा है। बच्चों में इस समय खास उत्साह है।

Related Articles

Back to top button