ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
धार्मिक

2.12 लाख श्रद्धालु करा चुके हैं पंजीकरण, 22 अप्रैल से शुरू, जानें कब से खुल रहे कपाट

उत्तराखंड में अगले माह शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए अब तक दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चार धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में बैठक में यह जानकारी दी गयी।

प्रदेश के पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि इस वर्ष 22 अप्रैल को शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए अभी तक दो लाख 12 हज़ार से अधिक श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुविधा हेतु ऑनलाइन पंजीकरण के अलावा फोन तथा व्हाट्सएप के माध्यम से भी पंजीकरण की व्यवस्था लागू की गई है।

पर्यटन सचिव ने बताया कि हेलीकॉप्टर सेवा के पंजीकरण के लिए भी इस बार बेहतर और पारदर्शी व्यवस्था लागू की जा रही है । चारधामों के लिए पंजीकरण 21 फरवरी को शुरू हुए थे और केवल तीन सप्ताह के भीतर इतने ज्यादा पंजीकरण की संख्या को देखते हुए इस बार यात्रा में पिछले सभी रिकार्ड टूटने के आसार लग रहे हैं।

इस साल गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर्व पर खुल रहे हैं जबकि बदरीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को और केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे। कोविड-19 के कारण दो साल के अंतराल के बाद पिछले साल पूरी तरह से शुरू हुई चारधाम यात्रा में रिकार्ड 47 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आए थे।

बैठक में इस बार पिछली बार से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना व्यक्त करते हुए अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों से मंदिरों के कपाट खुलने से पहले बिजली-पानी सहित सभी व्यवस्थाएं सुचारू करने को कहा। रतूड़ी ने चारधाम यात्रा से जुड़े सभी हितधारकों से अपील करते हुए कहा कि देश और दुनिया में हमारे प्रदेश की छवि ‘पर्यटन प्रदेश’ की है।

सभी को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उत्तराखंड से वह एक अच्छा अनुभव लेकर लौटें। बैठक में तीर्थ पुरोहितों, टूर एवं ट्रेवल एजेंसियों तथा होटलों समेत सभी हितधारकों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए जिनके बारे में रतूड़ी ने कहा कि इन सुझावों से मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button