ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
दिल्ली/NCR

डीटीसी बस में अचानक लगी भीषण आग,  कोई हताहत नहीं

नई दिल्ली : केशवपुरम स्थित ब्रिटानिया चौक पर शनिवार शाम अचानक एक चलती डीटीसी बस में आग लग गई। गनीमत यह रही कि हादसे की चपेट में कोई नहीं आया। मगर कुछ मिनट में बस पूरी तरह से जल गई। पुलिस मामला दर्ज कर शुरूआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जाहिर कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, नॉर्थ वेस्ट जिला के कंट्रोल रूम को चार बजकर 41 मिनट पर ब्रिटानिया चौक पर डीटीसी की लो फ्लोर बस में आग लगने की पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। रूट को बंद करवाया और बस चालक और कंडक्टर समेत तीन लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा। दमकल की तीन गाडियों ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू कर लिया।

हादसे की वजह से ट्रैफिक जाम भी लगा। जिसको सुचारू रूप से चलाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। बताया गया कि चलती बस में धुआं निकलता देखकर चालक ने बस को बीच रास्ते में ही रोक दिया था। कंडक्टर समेत अन्य दो के साथ सुरक्षित जगह पर आकर खड़ा हो गया था। उसी वक्त पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई थी। देखते ही देखते बस में पहले धुआं निकला और फिर आग लग गई थी।

 

Related Articles

Back to top button