ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
दिल्ली/NCR

शर्म से झुक गया परिजनों का माथा, मंडप में ही ऐसा काम करने लगा दूल्हा, दुल्हन ने तोड़ दी रिश्ता

नई दिल्लीः शादी के दौरान बारातियों को नशा करते हुए कई बार देखा जाता है। लेकिन सोचो अगर दूल्हा ही शादी के दिन नशे में टल्ली हो तो क्या होगा। ऐसा ही एक मामला सामने आया है असम के नलबाड़ी से। यहां एक शादी के दौरान दूल्हा इतनी ज्यादा शराब पीकर पहुंचा था कि वो शादी की रस्मों के दौरान बैठ भी नहीं पा रहा था। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो और फोटो वायरल हो रही हैं।

 मिली जानकारी के अनुसार असम के नलबाड़ी मेंएक शादी के दौरान दूल्हा इतनी ज्यादा शराब पीकर पहुंचा था कि वो शादी की रस्मों के दौरान बैठ भी नहीं पा रहा था। दूल्हे का नाम प्रसेनजीत हालोई बताया जा रहा है, जो रस्मों के बीच में ही फर्श पर लेटा और सो गया। इस दौरान मंडप में मंत्रोच्चार और रीति-रिवाज़ चल रहे थे लेकिन दूल्हा अपनी नींद नहीं रोक सका।

जब दुल्हन ने दूल्हे की हालत देखी, तो उसने शादी से इनकार कर दिया है। परिवार ने पुलिस स्टेशन में दूल्हे और उसकी फैमिली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। परिवार का कहना है कि दूल्हा और उसके पिता भी नशे में थे, जबकि बारात के अन्य लोगों ने भी शराब पी रखी थी। आखिरकरा दुल्हन ने शादी से मना किया और मामला पुलिस तक पहुंच गया।

Related Articles

Back to top button