ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

हुबली-धारवाड़ में पीएम मोदी की सार्वजनिक रैली कहा – हर जगह पहुंचे हर किसी को मिले अच्छी शिक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुबली-धारवाड़ में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुबली-धारवाड़ ज़िले में एक सार्वजनिक रैली में भाग लिया। रैली में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद रहे। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अच्छी शिक्षा हर जगह पहुंचनी चाहिए और सभी को मिलनी चाहिए। धारवाड़ की समृद्ध विरासत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि धारवाड़ एक गेटवे नहीं रहा, बल्कि ये कर्नाटक और भारत की जीवंतता का एक प्रतिबिम्ब बन गया है। इसे कर्नाटक की सांस्कृतिक राजधानी के रुप में जाना जाता है।

सभी तक पहुंचे अच्छी शिक्षा

कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि धारवाड़ में IIT का नया कैंम्पस कर्नाटक की विकास यात्रा में नया अध्याय लिख रहा है। एक इंस्टीट्यूट के रुप में यहां की हाई-टेक सुविधाएं IIT-धारवाड़ को दुनिया के बेस्ट इंस्टीट्यूट्स की बराबरी करने की प्रेरणा देंगे। उन्होंने कहा कि यहां जितने ज्यादा इंस्टीट्यूट होंगे, उतने ज्यादा लोगों तक अच्छी शिक्षा की पहुंच होगी। यही वजह है कि बीते 9 वर्षों में भारत में अच्छे एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की संख्या लगातार बढ़ रही है।

धारवाड़ में विकास की धारा

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज धारवाड़ की इस धरा पर विकास की एक नई धारा निकल रही है। विकास की ये धारा हुबली-धारवाड़ के साथ ही पूरे कर्नाटक को सींचने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार पूरे राज्य के पूर्ण विकास के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रही है। कर्नाटक के प्रत्येक व्यक्ति का जीवन खुशहाल हो, यहां के युवाओं को रोजगार के अवसर मिले, यहां की बहन-बेटियां और सशक्त हो, इसी दिशा में हम मिलकर काम कर रहे हैं।

बेंगलुरु-मैसुरु एक्सप्रेसवे का लोकार्पण

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को बेंगलुरु-मैसुरु एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के लिए कर्नाटक पहुंचे हुए हैं। इस परियोजना में राष्ट्रीय राजमार्ग-275 के बेंगलुरु-निदाघट्टा-मैसुरु खंड को छह लेन का बनाना शामिल है। करीब 118 किलोमीटर लंबी इस परियोजना को लगभग 8,480 करोड़ रुपये की कुल लागत से विकसित किया गया है। इससे बेंगलुरु और मैसुरु के बीच यात्रा का समय लगभग तीन घंटे से घटकर करीब एक घंटा 15 मिनट हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button