ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह आज कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

ग्वालियर:  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रविवार को 11 घंटे के दौरे पर आ रहे हैं। सिंधिया के गढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री लंबे समय से सेंध लगाने का प्रयास कर रहे हैं। सिंधिया के भाजपा जाने के बाद अंचल दिग्विजय अपना क्षत्रप स्थापित करने का यह मौका गवाना नहीं चाहते हैं। निरंतर वह कांग्रेसियों से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल संगठन ने भी चुनाव के लिये समवंय के साथ पार्टी को एक जुट करने की जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही वे चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों पर भी उनकी नजर है। इसलिये टिकिट के दावेदार रविवार को दिग्विजय सिंह के सामने शक्ति प्रदर्शन भी करेंगें। इसके साथ ही मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को गर्मी से राहत रहेगी।

चार शहर के नाके पर कार्यकर्ताओं की बात सुनेंगे दिग्विजय सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिये ग्वालियर-अंचल में सक्रियता बढ़ा दी। पिछले एक पखबाड़े में अंचल में उनका दूसरा दौरा है। रविवार की दोपहर 12 बजे चार शहर नाका स्थित पटेल गार्डन में कार्यकर्ताओं की क्लास लेंगे। दिग्विजय कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र के साथ एक जुटता का पाठ पढ़ायेंगे। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह सुमेर सिंह जीवन दर्शन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण शाम को छह बजे करेंगे। दिग्विजय सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने के साथ विधायक सतीश सिकरवार के निवास पर मां के निधन पर शोक संवेदनायें व्यक्त करने के लिये भी जायेंगे। इस विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री को पार्टी में समवंय का दायित्व सौपा गया है।

सेमी फाइनल में- असली हीरा, टर्यूलिप ,क्वीन्स, शेरनी होगी आमने सामने

जेसीआई सीनियर मेंबर्स एसोसिएशन एवं नगर निगम के सायुक्त तत्वधान में कार्यक्रम एमएलबी ग्राउंड में हुआ गोली इन साड़ी के तहत फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन आठ टीमों के बीच चार मैच हुए। रविवार को चारों टीमों दो सेमीफाइनल व उसके बाद दोनों विजेता टीमों के बीच फाइनल मैच होगा। परंपरागत भारतीय परिधान साड़ी में महिलाओं ने फुटबाल मैच पूर्ण उत्साह व जोश के साथ मैच खेल रहीं हैं। सेमी फाइनल में- असली हीरा, टर्यूलिप ,क्वीन्स, शेरनी होगी आमने सामने

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज नव वर्ष मिलन समारोह आज

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ग्वालियर का हिन्दू नववर्ष मिलन समारोह आ रविवार को मन्दाकिनी गार्डन, एम. एच. चौराहे, मुरार पर शाम 3:30 बजे मनाया जाएगा..जिसमे नगर के राजनैतिक, सामाजिक एवं समाज सेवियों को आमंत्रित किया गया है। इस बार समारोह में ग्वालियर को स्वच्छ रखने के लिये अपना विशेष योगदान देने के लिये सफाई कर्मचारियो को भी सम्मानित किया जावेगा।

सेवा भारती का जीबायएमसी क्लब में कन्या पूजन आज

सेवा भारती के माध्यम से महानगर में संचालित संस्कार केंद्र में अध्ययन करने वाली कन्याओं का पूजन कार्यक्रम रविवार को सुबह 10 बजे किया जायेगा। कार्यक्रम लगभग 501 कन्याओं को का पूजन किया जाएगा इस कार्यक्रम में समाज की 51 दंपत्ति एकत्रित होकर पूजन करेंगी इससे समाज में समरसता का संदेश जाएगा एवं इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विजय पौराणिक अखिल भारतीय संयुक्त सचिव सेवा भारती प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे यह कार्यक्रम 26 मार्च को सुबह 10:00 बजे जी. बाय.एम.सी.क्लब अचलेश्वर मंदिर के पास किया जाएगा ।

Related Articles

Back to top button