ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
व्यापार

Mukesh Ambani की उम्मीदों पर खरे उतरे आकाश और ईशा, Reliance के नतीजे कह रहे कामयाबी की कहानी

नई दिल्ली। शायद ये रिलायंस इंडस्ट्रीज के इतिहास का स्वर्णिम काल चल रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की हर कंपनी मुनाफा कमा रही है। मुकेश अंबानी का बेटे आकाश अंबानी के हाथों में टेलीकॉम कंपनी जियो और बेटी ईशा अंबानी के हाथों में रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड को देने का फैसला सही साबित होता दिख रहा है।

देश में इस वक्त सबसे ज्यादा मार्केट कैपिटलाइजेशन रिलायंस इंडस्ट्रीज का ही है। रिलायंस की टेलीकॉम कंपनी जियो और रिटेल बिजनेस ने बीते वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में रिकॉर्ड मुनाफा कमाया है।

2 फीसदी बढ़ा कंपनी का रेवेन्यू

रिलायंस इंडस्ट्री ने Q4 का रिजल्ट जारी कर बताया कि कंपनी का रेवेन्यू चौथी तिमाही में 19,299 करोड़ रुपये है, जो पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की इसी तिमाही के मुकाबले दो फीसदी ज्यादा है।

Jio का बढ़ा मुनाफा

Q4 का रिजल्ट को देखें तो जियो ने 4,716 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जो वित्त वर्ष 2021-22 की आखिरी तिमाही के मुकाबले 13 फीसदी ज्यादा है। आपको बता दें कि जियो ने दिसंबर 2022 की तिमाही में 4,638 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था।

रिटेल बिजनेस ने भी मचाया धमाल

रिलायंस का रिटेल बिजनेस मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के हाथों में है। ईशा अंबानी ने रिलायंस रिटेल बिजनेस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि रिलायंस रिटेल भी हर साल तेजी से ग्रो कर रहा है और साल -दर-साल बढ़ोतरी हासिल कर रहा है।

रिटेल बिजनेस में ग्राहकों को किफायती दामों में अच्छे प्रोडक्ट्स मिलते हैं, जिसकी वजह से ग्राहकों का भरोसा साल-दर-साल रिलायंस के रिटेल बिजनेस पर बढ़ा है।

इंटरनेशनल मार्केट में अनिश्चितताओं और कमोडिटी के व्यापार में परेशानियों के बावजूद रिलायंस के ऑइल टू केमिकल्स व्यापार में ऑपरेटिंग मुनाफा दर्ज हुआ है। कंपनी इस साल जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड को लिस्ट और डीमर्ज करने का भी प्लान बना रही है।

ओटीटी पर Jio Cinema का बोलबाला

देश में तेजी से बढ़ते ओटीटी के क्रेज को देखते हुए जियो ने आखिरकार अब तेजी से इस ओर कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है। सबसे पहले जियो सिनेमा ने फीफा वर्ल्ड कप के डिजिटल और ब्रोडकास्टिंग राइट्स लिए और अब आईपीएल के डिजिटल राइट्स लेकर डिज्नी+हॉटस्टार का एकछत्र राज्य समाप्त कर दिया है। जियो अब अपने जियो सिनेमा ऐप को नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार, प्राइम वीडियो सहित अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म को टक्कर देने के लिए तैयार कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button