ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

15 मार्च से 14 जून तक मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं आधार की डिटेल्स UIDAI का शानदार ऑफर

अगर आपने 10 साल पहले अपना आधार कार्ड बनवाया था और उसके बाद से कभी अपडेट नहीं कराया है, तो आपके लिए UIDAI की ओर से शानदार ऑफर है। यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने ऐसे सभी नागरिकों को मुफ्त में आधार के लिए ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपडेट करने की सुविधा प्रदान करने का फैसला किया है। ध्यान रहे कि ये सुविधा 15 मार्च से लेकर 14 जून तक के लिए ही है। UIDAI के इस फैसले से लाखों लोगों को फायदा होगा। ये भी याद रखें कि मायआधार पोर्टल पर डॉक्यूमेंट अपडेट करने के लिए कोई फीस का भुगतान नहीं करना होगा लेकिन अगर आप ये काम आधार सेंटर्स के जरिए करेंगे, तो आपको डॉक्यूमेंट अपडेट करने के लिए 50 रुपये की फीस जमा करनी होगी।

क्या है उद्देश्य?

यूआईडीएआई ने डिजिटल इंडिया अभियान को बढ़ावा देने के मकसद से ये फैसला लिया है। दरअसल लाखों लोगों ने 10 साल पहले आधार कार्ड बनवाया और उसके बाद कभी अपडेट नहीं किया। इनके रहने के स्थान और पहचान पत्र में हुए परिवर्तन को फिर से वैलिडेट करना जरुरी है। इसीलिए यूआईडीएआई ने उनसे अपना डेमोग्राफिक डिटेल्स अपडेट करने के लिए प्रूफ ऑफ आईडेंटिटी (Proof of Identity) और पते का प्रूफ (Proof of Address) फिर से डालने को कहा है। अगर लोग खुद ही अपडेट करेंगे तो ऑथेन्टिफिकेशन के काम में तेजी आएगी और डिलिवरी सर्विस में भी सुधार देखने को मिलेगा।

क्या करना होगा?

आपको बता दें कि 10 साल के बाद आधार कार्ड की डिटेल्स में अपडेट करना जरुरी है। इसे अभी अनिवार्य नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही बिना अपडेट वाले आधार इनवैलिड करार दिये जा सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए लोगों से अपील की गई है कि वे मायआधार पोर्टल (myaadhaar.uidai.gov.in ) पर जाकर मुफ्त में डॉक्यूमेंट अपडेट कराएं और इस सुविधा का लाभ उठाएं। अगर किसी को अपने डेमोग्रफिक डिटेल्स जैसे नाम, जन्मतिथि, पता और दूसरे चीजों में बदलाव करना है तो वे लोग रेग्युलर ऑनलाइन अपडेट सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर नजदीक के आधार सेंटर्स पर जाकर भी बदलाव कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button