माटी का कर्ज चुकाने बनेंगे अग्निवीर

बिलासपुर। केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना में से एक अग्निवीर की भर्ती को लेकर जिले में चमकदार तस्वीर नजर आ रही है। बुधवार को जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही। ये युवा अग्निवीर बनने के लिए रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों द्वारा दिए जाने जस्र्री जानकारी को सुनने और इसी आधार पर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आए थे। रिटायर्ड फौजियों ने आनलाइन फार्म भरने से लेकर शारीरिक और आनलाइन परीक्षा को लेकर जस्र्री जानकारी दी।
बुधवार की सुबह 10 बजे के बाद जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय परिसर में उन युवाओं के आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था जो मातृभूमि के प्रति प्रेम करते हैं और अग्निवीर के जरिए देश की माटी का कर्ज चुकाना चाहते हैं। इन युवाओं की अच्छी खासी संख्या परिसर में जुट गई थी। युवाओं को जस्र्री जानकारी देने आए सैन्य अफसरों के आंखों की चमक उस वक्त बड़ गई जब युवाओं से हाल खचाखच भरा हुआ था। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के निदेशक कर्नल नरेंद्र प्रसाद ने आनलाइन पंजीयन एवं भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेना में भर्ती के लिए इस साल का यह पहला एवं अंतिम मौका है। भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में सभी उम्मीद्वारों के लिए नामित केंद्रों पर आनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा होगी।
इन शहरों में केंद्र
रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई।
…
00 दूसरे और तीसरे चरण की प्रक्रिया
0 दूसरे चरण में भर्ती रैलियों के दौरान उत्तीर्ण उम्मीद्वारों के लिए शारीरिक उपयुक्तता जांच होगी।
0 तीसरे चरण में चिकित्सा जांच की जाएगी।
ये है जस्र्री जानकारी
0 युवाओं के उत्साह को देखते हुए आनलाइन पंजीयन की तिथि को बढ़ाकर 20 मार्च किया गया है।
0 भर्ती प्रक्रिया में तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को बोनस अंक दिया जाएगा।
0 सेना में भर्ती के लिए रोजगार कार्यालय में अवकाश के दिनों में भी आवेदन जमा करने के साथ ही निश्शुल्क आनलाइन पंजीयन की सुविधा युवाओं को दी जाएगी।
इनकी रही मौजूदगी
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आशीष पांडेय, रिटायर्ड केप्टन वाइ श्रीनिवास, सहायक संचालक स्कूल शिक्षा पी दासरथी, शासकीय बुनियादी प्रशिक्षण संस्था से परितोष वाजपेयी,आरके कश्यप, एसएन पांडेय,पीके चंद्रा एवं अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले युवा।

