ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले में छाए बादल बारिश के आसार

कटनी। पश्चिमी विक्षोभ का असर जिले में एक बार फिर देखने को मिल रहा है। मौसम में रात से अचानक परिवर्तन के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं और बादलों ने डेरा डाल रखा है। सुबह से बादलों के कारण धूप नही निकली है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ संदीप चंद्रवंशी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन आया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान जिले में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। दूसरी और फसलों के नुकसान को लेकर उनका कहना है कि जो फसलें पक कर तैयार हो गई हैं, उनको नुकसान हो सकता है और किसानों को सलाह है कि वे तैयार फसलों को कटाई कर सुरक्षित कर लें।

अभी भी गुलाबी ठंड का हो रहा अहसासः

सुबह लोग जब नींद से उठे तो बाहर निकलते ही बादलों के दर्शन हुए हैं। मौसम गुलाबी ठंड का अहसास करा रहा था। वहीं जिले के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई है। आसमान में बादलों के बीच धूप छांव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास ट्रफ के रूप में सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी में भी एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से हवा में नमी आने से बादल बन रहे हैं। हवा का रुख भी उत्तरी पश्चिमी हो गया है। जिससे कि महाकोशल क्षेत्र सहित मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में आसमान में बादल बने हुए हैं। यह स्थिति अगले दो दिन और रह सकती है।

विगत वर्षों आ चुकी थी गर्मीः

इन दिनों मार्च माह भी आधा गुजर गया है लेकिन आसमान में बादल और पश्चिमी विक्षोत्र के कारण अब तक लोगों को गर्मी का अधिक अहसास नहीं हुआ है। जबकि बीते वर्ष की बात करें तो इन दिनों तक तापमान 35 डिग्री से अधिक चला गया था। जबकि वर्तमान में तापमान 35 डिग्री से नीचे बना हुआ है। लोगों को अभी भी ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं लोगों को यह गुलाबी ठंड का मौसम भी अधिक भा रहा है।

Related Articles

Back to top button