ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

Cyber Fraud: मेरे साथ रोमांस करोगे मैसेज पर क्लिक करते ही लग गया डेढ़ लाख का चूना पढ़िए पूरी कहानी और रहिए अलर्ट

सायबर फ्रॉड को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है, लेकिन फिर भी लोग शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला दिल्ली का है। यहां 22 साल के एक युवा को रोमांस करने के नाम पर लड़की ने ठग लिया। युवक को अब तक 1.50 की चपत लग चुकी है। ब्लैकमेल जारी रहा तौ उसने पुलिस की मदद ली।

यह कहानी है लक्ष्मी नगर निवासी नावेद खान की। 22 साल के नावेद ने अपनी शिकायत में बताया था कि एक दिन व्हाट्सएप पर उसे एक मैसेज आया। मैसेज में लिखा था, मैं आगरा से पूजा हूं। मेरे साथ रोमांस करना चाहते हो? Yes या No में जवाब दो।

जैसे ही नावेद ने Yes लिखा, उधर से एक वीडियो कॉल आया। वीडियो में सामने वाली लड़की अपने कपड़े उतार रही थी। उसने नावेद से भी ऐसा ही करने के लिए कहा।

बकौल नावेद, मैंने अपने पूरे कपड़े नहीं उतारे, लेकिन उसने रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। मैेंने तत्काल अपना मोबाइल बंद कर दिया और व्हाट्सएप भी अनइंस्टॉल कर दिया। अगले दिन फोन आया और सामने वाले खुद को दिल्ली साइबर सेल का अधिकारी बताया। कहा कि मेरे खिलाफ शिकायत मिली है।

उसने व्हाट्सएप चालू करने और वीडियो कॉल करने के लिए कहा। इसके बाद किसी मोनू पांचाल का नंबर दिया और कहा कि यह आदमी मदद करेगा। मोनू को कॉल किया तो उसने वीडियो डिलीट करने के एवज में 21,800 रुपए मांगे।

नावेद ने तीन बार यह राशि ट्रांसफर की, क्योंकि उसके कुल तीन वीडियो हटाए जाने थे। कुछ दिन बात मोनू का फोन आया कि उसने साइबर सेल को ईमेल लिख दिया है और तीनों वीडियो हटा दिए जाएंगे। उसने एक अधिकारी से बात करने को कहा।

नावेद ने अधिकारी को फोन लगाया तो उसने 1.50 रुपए मांगे। रोने और मिन्नत करने के बाद कुछ रकम कम कर ली, लेकिन नावेद से पैसों की मांग जारी रही। परेशान होकर अब उसने पुलिस की मदद ली है।

पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और अपराधियों के खिलाफ जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button