ब्रेकिंग
लाड़ली बहना योजना, हर महीने 1900 करोड़ खर्च, MP सरकार को नोटिस, हाई कोर्ट ने 4 हफ्ते में जवाब मांगा सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट
देश

राज ठाकरे की धमकी के बाद एक्शन में सरकार अवैध दरगाह हटाने पहुंची पुलिस

मुंबई के माहिम में समुद्र के बीच अवैध मजार पर एकनाथ शिंदे सरकार ने एक्शन लिया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की धमकी के बाद सरकार एक्शन में आई। तत्काल पुलिस के आला अधिकारियों को मौके पर भेजा और बुलडोजर के साथ अवैध निर्माण को ढहाने की कार्यवाही कर दी गई। जानिए क्या है पूरा मामला

माहिम की दरगाह पर राज ठाकरे ने दिया था यह बयान

राज ठाकरे ने मुंबई के दादर इलाके के शिवाजी पार्क में अपनी राजनीतिक पार्टी का वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान राज ठाकरे ने मुंबई के माहिम बे में समुद्र में बनी एक अवैध दरगाह का वीडियो शेयर किया था।

राज ठाकरे ने चेतावनी दी कि अगर एक महीने के भीतर इस अनधिकृत निर्माण को नहीं गिराया गया तो वह इसके बगल में एक गणपति मंदिर बना देंगे

राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में मुसलमानों से पूछा था कि क्या वे वीडियो में दिखाई गई बातों से सहमत हैं। उन्होंने कहा कि ये चीजें तब होती हैं, जब सरकार ठीक से ध्यान नहीं देती है। उन्होंने कहा, मैं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई नगर निगम के आयुक्त इकबाल चहल, मुंबई पुलिस प्रमुख विवेक फनसालकर से अनुरोध करता हूं कि यदि आप अगले एक महीने के अंतराल में इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, तो हम इस अवैध दरगाह के पास सबसे बड़ा गणपति मंदिर बनाएंगे।

बकौल राज ठाकरे, माहिम में मखदूम बाबा दरगाह के सामने समुद्र में पिछले दो से ढाई साल में अवैध रूप से इसका निर्माण किया गया है। वहां ऐसा कुछ भी नहीं था जैसा वीडियो में दिख रहा है। मेरे पास सैटेलाइट चित्र भी हैं। माहिम थाना इस जगह से ज्यादा दूर नहीं है। कोई ध्यान नहीं देता। नगर निगम के कर्मचारी शहर में घूमते रहते हैं, लेकिन किसी को नजर नहीं आता। दिन के उजाले में, वे यहां दूसरा हाजी अली बना रहे हैं।

Related Articles

Back to top button