ब्रेकिंग
लाड़ली बहना योजना, हर महीने 1900 करोड़ खर्च, MP सरकार को नोटिस, हाई कोर्ट ने 4 हफ्ते में जवाब मांगा सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट
मध्यप्रदेश

वन परीक्षेत्र नेपानगर में सोमवार को तीसरे दिन भी पुलिस की कार्रवाई जारी

बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले के वन परीक्षेत्र नेपानगर के बाकड़ी गांव में सोमवार को तीसरे दिन भी पुलिस की कार्रवाई जारी है। एसपी राहुल लोढा के नेतृत्व में 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में वाकडी क्षेत्र के अवैध अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। एसपी के मुताबिक अतिक्रमणकारियों ने वन भूमि पर कब्जा कर यहां भी बड़ी संख्या में मकान और झोपड़े बनाए हैं। उनसे लगी सैकड़ों एकड़ वन भूमि में खेती भी कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन इन सभी अतिक्रमण को हटाकर वन भूमि रिक्त कराएगा। इस भूमि पर वन विभाग पौधरोपण कराएगा।

उल्लेखनीय है कि नेपानगर क्षेत्र में अतिक्रमण कारी लंबे समय से सक्रिय थे। वे वन विभाग के साथ ही पुलिस और जिला प्रशासन के लिए भी गले की हड्डी बने हुए थे। प्रशासन पहले बातचीत के माध्यम से अतिक्रमणकारियों को समझाने का प्रयास कर रहा था। कई बार उन्होंने आत्मसमर्पण भी किया लेकिन कुछ समय बाद ही दोबारा जंगल की कटाई में जुट जाते थे। इस बार प्रशासन ने सारा अतिक्रमण साफ करने की बड़ी मुहिम शुरू की है। मौके पर डीआईजी तिलक सिंह और कलेक्टर भव्या मित्तल मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button