ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेशमुख्य समाचार

बीडीए का बजट आज:भैरोपुर-बगली रोड बनाने के साथ डेवलपमेंट भी करेगा बीडीए, एयरोसिटी का एक्सटेंशन भी होगा

एयरोसिटी का एक्सटेंशन भी होगा

बीडीए इस साल भैरोपुर से बगली की 7 किमी रोड बनाने के साथ सड़क के दोनों ओर डेवलपमेंट करेगा। इसमें भैरोपुर के आसपास बड़ा कमर्शियल एरिया डेवलप होगा। बगली से बर्रई तक 3 किमी सड़क निर्माण के साथ टाउन डेवलपमेंट स्कीम पहले से मंजूर है और इसका काम भी शुरू होने वाला है। यदि दोनों स्कीम पूरी हो गईं तो नर्मदापुरम रोड सीधे रायसेन रोड से जुड़ जाएगा।

भैरोपुर-बगली रोड की नई स्कीम सहित कुछ नई योजनाएं बीडीए के नए बजट में शामिल की जा रही हैं। जो अन्य नई योजनाएं आ रहीं हैं उनमें एयरोसिटी का भी एक्सटेंशन और अजंता काॅम्प्लेक्स का रिडेवलपमेंट भी शामिल है। बीडीए के अगले वित्त वर्ष के बजट में इन तीनों योजनाओं को शामिल किया जा रहा है। बजट पारित करने के लिए बीडीए की बोर्ड बैठक शुक्रवार दोपहर 3 बजे प्रस्तावित है। बजट में इन योजनाओं की डिटेल सामने आएगी। अजंता काॅम्प्लेक्स का रिडेवलपमेंट शासन द्वारा हाल में घोषित नई रिडेवलपमेंट पॉलिसी के तहत किया जाएगा। इसमें मौजूदा काॅम्प्लेक्स को तोड़कर नए सिरे से पूरे एफएआर का उपयोग कर नए सिरे से डेवलपमेंट होगा। मौजूदा रहवासियों के साथ अन्य लोगों को भी मकान मिल सकेंगे। बजट से पहले गुरुवार को बीडीए के अध्यक्ष कृष्णमोहन सोनी और उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल लिली व सुनील पांडे ने बीडीए की कार्यप्रणाली और योजनाओं के बारे में अफसरों से चर्चा की।

इंदौर रोड और अचारपुरा में संभावनाएं तलाशेगा बीडीए

बैठक में बीडीए के चेयरमैन सोनी ने कहा कि बीडीए ने अब तक होशंगाबाद रोड और विदिशा रोड पर तो डेवलपमेंट स्कीम बनाईं हैं, लेकिन इंदौर रोड पर बीडीए की कोई स्कीम नहीं है। उन्होंने इंदौर रोड पर भैंसाखेड़ी और आसपास के इलाके में डेवलपमेंट की संभावनाएं तलाशने को कहा। इसी तरह अचारपुरा में विकसित हो रहे नए इंडस्ट्रीयल एरिया के आसपास रेसिडेंशियल डेवलपमेंट की भी प्लानिंग की जाएगी।

मिसरोद फेज-3 योजना को फिर से बना रहे

किसानों के विरोध के कारण निरस्त हुई मिसरोद फेज-3 योजना को फिर से बनाया जा रहा है। होशंगाबाद रोड के समानांतर सड़क के निर्माण के लिए इस योजना पर काम जरूरी है। बीडीए के अफसरों के अनुसार मिसरोद फेज-1 और फेज-2 के विकास को देखकर अब किसान भी तैयार हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button