सीएम मोहन यादव ने अपने काफिले में की कटौती, अब 13 की जगह आठ वाहन, पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए
सीएम के कारकेड से गैरजरूरी 5 वाहन हटाए

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पेट्रोल डीजल उपयोग कम करने की अपील पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने अपने काफिले में से पांच वाहन कम कर दिए हैं। मुख्यमंत्री के कारकेड (काफिले) में अब 13 वाहनों के स्थान पर सिर्फ आठ वाहन चलेंगे। सुरक्षा के हिसाब से कुछ वाहन काफिले में खाली चलते हैं। इन्हें काफिले में से कम किया गया है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/05/12/cm-mohan-yadav-decision-2026-05-12-22-03-03.jpeg)
इसी तरह मुख्यमंत्री के भ्रमण के समय कोई वाहन रैली आयोजित नहीं की जाएगी। सरकार ने मंत्रियों से भी कहा है कि वे यात्रा के समय कम से कम वाहनों का प्रयोग करें। इसके साथ ही सीएम ने नवनियुक्त निगम-मंडल के पदाधिकारियों से सादगी से कार्यभार ग्रहण करने की अपील की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पेट्रोल-डीजल उपयोग का उपयोग कम करने की अपील का असर मध्य प्रदेश सरकार में दिखने लगा है। राज्य सरकार ने तय किया है कि अब शासकीय कार्यों में उपयोग के लिए निजी एजेंसी के माध्यम से पेट्रोल-डीजल वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) को टैक्सी के रूप में लिया जाएगा।

