ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

इजराइल में मिले कोरोना के अंजान वेरिएंट भारत में भी एक्टिव केस 5000 पार

 देश-दुनिया में महामारियों का खतरा बना हुआ है। एक तरफ जहां कोरोना पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, वहीं एच3एन2 का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। ताजा खबर इजराइल से है।

यहां कोरोना के ऐसे वेरिएंट मिले हैं, जो नए हैं। Haaretz की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दो अज्ञात COVID वेरिएंट की सूचना दी गई है। आशंका है कि यह नया वेरिएंट BA.1 (Omicron) और BA.2 वेरिएंट का कॉम्बिनेशन हो सकता है। बेन-गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आरटी-पीसीआर परीक्षण के बाद दो नए मामले सामने आए हैं।

भारत में भी कोरोना केस डराने लगे हैं। शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 796 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या 109 दिनों के बाद 5,000 से अधिक हो गई।

देश में COVID-19 मामलों की कुल मरीजों की संख्या अब 4.46 करोड़ (4,46,93,506) है। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों में कहा गया है कि पांच लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,795 हो गई। कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, पुदुचेरी और उत्तर प्रदेश ने एक-एक मौत की सूचना दी, जबकि एक की केरल द्वारा पुष्टि की गई।

इस बीच, कुछ राज्यों में फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। स्थिति को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने छह राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक को खतरे का आकलन करते हुए संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए कदम उठाने को कहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इस संबंध में राज्यों को पत्र लिखा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 24 घंटे में 754 नए मामले आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 226 मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए। कुल सक्रिय मामले 4,623 पर पहुंच गए हैं, जिनमें से 900 से ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं।

Related Articles

Back to top button