ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

बैरसिया में बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी

भोपाल। तीन दिन पहले बैरसिया से लापता हुई युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। उसे परिचित युवक अपने साथ ले गया था। उसने युवती को दोस्त के कमरे में बंधक बना लिया था। वह युवती के साथ दुष्कर्म करता था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित सहित तीन लोगों के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

बैरसिया थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 18 वर्षीय युवती पढ़ाई छोड़ चुकी है। वह घरेलू कामकाज करती है। एक अप्रैल को युवती रहस्यमय ढंग से गांव से लापता हो गई थी। आसपास तलाश करने के बाद भी उसके बारे में कुछ पता नहीं चला तो स्वजन ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। शिकायत के साथ युवती के पिता ने संदेही के तौर पर गांव के सरवन मीणा नाम के युवक का नाम लिखवाया था। जांच में पता चला कि सरवन भी घर से लापता है। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को विष्णु मीणा नाम के युवक के घर के कमरे से युवती को बरामद कर लिया।

युवती ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि सरवन उसके साथ स्कूल में पढ़ता था। इस वजह से पिछले चार साल से उसकी सरवन से बातचीत होती थी। एक अप्रैल को सरवन अपने रिश्तेदार विशाल मीणा के साथ गांव में उसे मिला था। बातचीत करने के बहाने से वे लोग उसे विष्णु मीणा के कमरे पर ले गए। वहां सरवन ने उसे कमरे में बंधक बना लिया था। साथ ही वह उसके साथ दुष्कर्म भी करता था। पुलिस ने सरवन, विशाल और विष्णु मीणा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button