ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

जम्मू में आज से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव दिखाएंगे 11 देशों की फिल्में

जम्मू में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का तीसरा संस्करण शनिवार से शुरू होने जा रहा है। इन दो दिनों में जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी (जेकेएएसीएल) के अभिनव थियेटर, केएल सहगल हाल और राइटर्स क्लब में भारत, ईरान, फ्रांस, रूस, इटली समेत 11 देशों की 50 से अधिक फीचर और लघु फिल्मों के अलावा वृत्तचित्र दिखाए जाएंगे। इस मौके पर रंगमंच एवं फिल्म अभिनेता एमके रैना विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। बालीवुड के कलाकार राहुल रॉय, दीपिका सिह के अलावा कई अन्य नामी कलाकार भी समोरोह में मौजूद रहेंगे। महोत्सव में महाराष्ट्र, बंगाल, गुजरात, कर्नाटक और पूर्वोत्तर के कलाकार भी आएंगे। जम्मू अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के निदेशक राकेश रोशन भट ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में इस आयोजन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महोत्सव के आयोजन में सहयोग के लिए जेकेएएसीएल और पर्यटन विभाग का आभार जताया।

16 देशों से लगभग 100 प्रविष्टियां मिलीं

रोहित भट ने कहा कि उन्हें इस साल 16 देशों से लगभग 100 प्रविष्टियां मिलीं। इन फिल्मों की गुणवत्ता असाधारण थी। इनमें से ही प्रमुख फिल्मों को महोत्सव में दिखाया जाएगा। भट ने उम्मीद जताई कि वह दिन दूर नहीं, जब बड़े-बड़े निर्माता निर्देशक इस महोत्सव से अपनी फिल्में रिलीज करवाना चाहेंगे। फिल्म निर्माताओं के लिए अपने काम को प्रदर्शित करने का यह एक बड़ा मंच साबित होगा। रोहित भट्ट ने बताया कि कोई भी कला प्रेमी फिल्म महोत्सव में भाग ले सकता है। इसके लिए कोई टिकट नहीं है।

Related Articles

Back to top button