ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने सालों बाद बताई बाॅलीवुड इंडस्ट्री छोड़ने की वजह, कहा- ‘पॉलिटिक्स से थक गई थी’

बॉलीवुड में हर किसी को अपना दीवाना बनाने के बाद हाॅलीवुड में जलवा दिखाने वाली प्रियंका चोपड़ा हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका ने अपने अच्छे खासे बॉलीवुड करियर को छोड़कर हाॅलीवुड में जाने का फैसला किया था, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। इसके पीछे क्या वजह थी, यह कोई नहीं जानता था। लेकिन अब सालों बाद प्रियंका ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। प्रियंका का करियर बॉलीवुड में काफी अच्छी चल रहा था। उन्होंने फैशन, सात खून माफ, कमीने, बर्फी, अंदाज और एतराज जैसी कई हिट फिल्में दी हैं।

इसलिए किया बॉलीवुड छोड़ने का फैसला

प्रियंका ने जब बॉलीवुड छोड़कर हाॅलीवुड में अपने करियर बनाने का फैसला लिया था तो हर कोई ये जानना चाहता था, कि इसके पीछे आखिर क्या वजह है। हाल ही में प्रियंका ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने बाॅलीवुड इसलिए छोड़ा क्योंकि उनके मन मुताबिक काम नहीं मिल रहा था और वे लोगों की राजनीति से तंग आ गई थीं। प्रियंका ने अमेरिका में अपने काम की शुरुआत म्यूजिक से की थी। साल 2012 में उन्होंने हाॅलीवुड गाने इन माय सिटी से इंटरनेशनल सिंगिंग डेब्यू किया था। इस गाने में प्रियंका के साथ इंटरनेशनल सिंगर पिटबुल भी थे।

प्रियंका ने कही ये बात

हाल ही में प्रियंका ने डेक्स शेफर्ड के साथ उनके पॉडकास्ट शो आर्मचेयर एक्सपर्ट से बातचीत में बताया कि करियर के पीक पर वे बाॅलीवुड छोड़कर सिंगिंग क्यों करने लगीं और अमेरिका में काम ढूंढ रही थीं। प्रियंका ने कहा ‘बॉलीवुड में उन्हें जो काम मिल रहा था, वे उससे खुश नहीं थीं।’ उन्होंने कहा कि इस बारे में वे पहली बार बात करने जा रही हैं क्योंकि उन्हें इस बातचीत में थोड़ा सुरक्षित महसूस हो रहा है।

आगे वे कहती हैं ‘मुझे इंडस्ट्री के एक कोने में धकेला जा रहा था। लोग मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे, मुझे लोगों से शिकायत थी। मैं ऐसे गेम खेलने में ज्यादा ठीक नहीं हूं। मैं इस राजनीति से थक गई थी, मैंने कहा मुझे ब्रेक चाहिए। इस म्यूजिक वीडियो ने मुझे मेरी सीमा से बाहर जाने का मौका दिया था। उन फिल्मों को करने की फिर बहुत इच्छा नहीं हुई, जो मुझे नहीं मिली, जिनके लिए मुझे कुछ लोगों और ग्रुप्स को मक्खन लगाना पड़े। मुझे लगा कि बॉलीवुड में बहुत लंबा काम कर चुकी हूं। अब मुझे बॉलीवुड में काम करने की जरूरत है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button