ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

असम में बंद किए जाएंगे सभी मदरसे कर्नाटक यात्रा में सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कर्नाटक का यात्रा के दौरान कहा कि वह अपने राज्य में सभी मदरसों को बंद करना चाहते हैं, क्योंकि नए भारत में उनकी आवश्यकता नहीं है। कर्नाटक के बेलगावी के शिवाजी महाराज गार्डन में एक रैली को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि असम को राज्य और देश की सेवा के लिए डाक्टरों, इंजीनियरों और अन्य पेशेवरों को तैयार करने के लिए स्कूल, कालेज और विश्वविद्यालयों की जरूरत है न कि मदरसों की। उन्होंने कहा कि हाल ही में दिल्ली में एक टीवी साक्षात्कार में मुझसे पूछा गया कि 600 मदरसों को बंद करने का मेरा इरादा क्या है। मैंने कहा कि मैंने 600 बंद कर दिए हैं, लेकिन मेरा इरादा सभी मदरसों को बंद करने का है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं असम से आता हूं, जहां रोजाना लोग बांग्लादेश से आते हैं। हमारी संस्कृति और परंपराओं के लिए खतरा है।

इतिहास को गलत पेश किया गया

विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए सरमा ने कांग्रेस और कम्युनिस्टों पर इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने और तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस को नए मुगल भी करार दिया। सरमा ने मुगल शासकों पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि पहले मुगलों ने देश को नष्ट कर दिया था, और अब कांग्रेस उनके नक्शेकदम पर चल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी केवल बाबरी मस्जिद के बारे में बोल रहे हैं और राम मंदिर के बारे में कभी नहीं बोले। सरमा ने कहा कि लोगों को उन कांग्रेसियों को एक उचित सबक सिखाना चाहिए जो मुगलों के समान हैं। उन्हें देश से बाहर निकालने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button