ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
लाइफ स्टाइल

दांतों की सेहत अच्छी रखने के लिए फल हरी सब्जियों का करें सेवन

इंदौर। आजकल लोग चायनीज ज्यादा खाना पसंद करने लगे हैं। इससे दांतों से संबंधित समस्याएं बढ़ जाती है, क्योंकि इसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले पैकिंग में रहते हैं। जिससे दांतों की इनेमल लेयर में समस्या होने लगती है। यहीं कारण होता है कि लोगों को ठंडा या गर्म खाने की शिकायत होती है।

दंत रोग विशेषज्ञ डा. विनोधन सागर ने बताया कि वहीं टीवी देखते समय और मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए हम खाना बहुत धीरे-धीरे खाते हैं। इससे भी दातों की समस्याएं बढ़ने लग जाती है। बाहर की तली हुई खाद्य सामग्री का सेवन करने से अब बच्चों के दूध के दांत भी समय पर नहीं टूटते हैं। ऐसे में हमें ध्यान रखना चाहिए कि बाहर का खाने के बजाय फल, हरी सब्जियां और दूध पीना चाहिए। इससे दांतों की मजबूती बनी रहती है।

दांत से संबंधित रोग होने का एक कारण कोल्ड ड्रिंक, चाय, काफी, चाकलेट आदि का सेवन करना भी है। साल में कम से कम एक बार दांतों की सफाई करवा लेना चाहिए। हमारे देश में 70 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो 50 साल की उम्र तक भी अपने दांतों की सफाई नहीं करवाते हैं। कई लोग पांच मिनट तक ब्रश करते रहते हैं। यह तरीका गलत होता है। हमें एक से डेढ़ मिनट तक की ब्रश करना चाहिए, क्योंकि ज्यादा देर तक ब्रश करना भी हानिकारक होता है।

दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए। रात में कुछ भी खाने के बाद ब्रश करना चाहिए। क्योंकि कई बार दांतों के बीच में कुछ फंसा रह जाता है। यदि दांतों में किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो विशेषज्ञ के पास जाना चाहिए। क्योंकि कई बार दांतों से संबंधित बीमारियां गंभीर रुप ले लेती है और हमें पता भी नहीं चल पाता है।

Related Articles

Back to top button