ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
लाइफ स्टाइल

गर्मी में ज्यादा मात्रा में पानी पीने से स्कीन संबंधित बीमारियों से बचा जा सकता है

इंदौर। गर्मी के दिनों कई बीमारियां होने लगती हैं। खासकर लोगों को त्वचा से संबंधित कई रोग होने लगते हैं। ऐसे कई बार इन्हें नजरअंदाज भी कर दिया जाता है। लेकिन यदि हम ज्यादा मात्रा में पानी पिएंगे तो त्वचा संबंधित बीमारियों से बच सकते हैं।

चर्म रोग विशेषज्ञ डा. अभिलाषा पाटीदार ने गर्मियों में त्वचा की देखभाल के बारे में बताया कि गर्मी में पसीना ज्यादा आता है। इसलिए फंगल इंफेक्शन, पिंपल्स, घमौरियां होने लगती है। ऐसी कोई भी बीमारी होने पर अपने मन से दवाई नहीं लेनी चाहिए। किसी विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही दवाइयां लेनी चाहिए। फंगल इंफेक्शन में ध्यान रखने की आवश्यकता है कि हमें ज्यादा टाइट कपड़े नहीं पहनना चाहिए।

टाइट कपड़े पहनने से पसीना ज्यादा आता है और इंफेक्शन होने की आशंका बढ़ जाती है। यदि हम धूप में निकल रहे हैं तो हमें सनस्क्रीन का उपयोग करना चाहिए। सनस्क्रीन भी अच्छी क्वालिटी की ही होनी चाहिए। इसके अलावा धूप में निकलने पर चेहरे को कपड़े से ढक कर ही निकलना चाहिए। त्वचा की सेहत के लिए हमें खानपान का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। हमें तला हुआ खाने से बचना चाहिए।

साथ ही ज्यादा मसाले वाला खाना भी गर्मी में नहीं खाना चाहिए। रोजाना खाने में फल भी भरपूर मात्रा में लेना चाहिए। तरबूज, संतरा आदि पानी वाले फलों का सेवन अधिक करना चाहिए। त्वचा के लिए हरी सब्जियां भी फायदेमंद होती हैं। इसलिए खाने में इसे आवश्यक रूप से शामिल करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button