ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

मध्य प्रदेश के बालाघाट में ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश महिला प्रशिक्षु पायलट के साथ इंस्ट्रक्टर की मौत

बालाघाट। जिला मुख्यालय से करीब 45 किमी दूर किरनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम भक्कूटोला-कोसमारा के घने जंगल में शनिवार दोपहर करीब 3.30 बजे एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस हादसे में एक पायलट और एक महिला प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गई। बिरसी एयरपोर्ट में पदस्थ सुरक्षा जांच समन्वयक कमलेश मेश्राम ने बताया कि मृतकों में महिला प्रशिक्षु पायलट रुपशंका और इंस्ट्रक्टर मोहित शामिल हैं। एयरक्राफ्ट के क्रैश होने का कारणों का पता नहीं लग सका है।

दिल्ली की विशेष की जांच और ब्लैक बाक्स खंगालने के बाद हादसे का कारण पता चलेगा। हालांकि, एयरक्राफ्ट के क्रैश होने के पीछे तकनीकी खामियां हो सकती हैं। भक्कूटोला की पहाड़ी के नीचे चट्टानों के पास एयरक्राफ्ट क्षतिग्रस्त हालत में दिखाई दिया। पुलिस ने दोनों शव बरामद कर लिए हैं।

पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि एयरक्राफ्ट क्रैश होने की सूचना पर मौके पर पुलिस टीम को रवाना किया गया। यह प्लेन महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के बिरसी एयरपोर्ट का ट्रेनी विमान था, जो बालाघाट जिले की सीमा में हादसे का शिकार हुआ है। घटना स्थल से आए वीडियो फुटेज में मलबे में एक व्यक्ति का शव दिखाई दे रहा है।

आइजीआरयूए के प्रशिक्षु गोंदिया में लेते हैं ट्रेनिंग

एयरपोर्ट एथारिटी, मुंबई के रीजनल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (बिरसी एयरपोर्ट, महाराष्ट्र) राधाकृष्णनन ने नईदुनिया से बातचीत में बताया कि हादसे करीब 3.30 बजे का है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (रायबरेली, उप्र) में कोर्स पूरा करने के बाद गोंदिया के प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षु पायलटों का प्रशिक्षण कराया जाता है। प्रशिक्षु पायलट गोंदिया से प्रशिक्षकों के साथ ट्रेनिंग लेते हैंं, लेकिन शनिवार को दुभार्ग्यवश ये घटना हो गई।

एयरक्राफ्ट कैसे क्रैश हुआ, ये जांच के बाद ही पता चलेगा। जानकारी के अनुसार, जो एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुआ है, उसे सिंगल इंजन डी-41 ट्रेनी एयरक्राफ्ट कहा जाता है। गोंदिया एयरपोर्ट में ऐसे 16 डी-41 ट्रेनी एयरक्राफ्ट हैं और 4 डबल इंजन डी-42 ट्रेनी एयरक्राफ्ट हैं। हर साल 100 से अधिक प्रशिक्षु पायलट गोंदिया एयरपोर्ट में ट्रेनिंग लेते हैं।

कल लांजी आ रहे हैं मुख्यमंत्री

कल 20 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बालाघाट के लांजी पहुंच रहे हैं। किरनापुर तहसील से लगे लांजी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए जिले का प्रशासनिक व पुलिस अमला मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के तैयारियों में जुटा है, लेकिन इससे पले किरनापुर में बड़े विमान हादसे के बाद पुलिस पहले से ज्यादा सतर्कता दिखा रही है।

Related Articles

Back to top button