ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

यौन उत्पीड़न वाले बयान पर राहुल गांधी से पूछताछ की तैयारी घर पहुंचे दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ों यात्रा के दौरान महिलाओं के उत्पीड़न पर एक बयान दिया था। अब इसी बयान के सिलसिले में पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी राहुल के निवास पर पहुंचे हैं।

महिला उत्पीड़न पर राहुल का बयान, जानिए पूरा मामला

भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी दिन कश्मीर में राहुल गांधी ने कहा था कि यात्रा के दौरान उन्हें कई महिलाएं मिलीं, जिन्होंने उनसे कहा कि उनके साथ दुष्कर्म हुआ है। बकौल राहुल, ‘ऐसी ही एक लड़की मेरे पास आई और बोली राहुलजी, मेरे साथ बहुत बुरा हुआ है। मैंने कहा- पुलिस के पास जाए, तो बोलीं- कोई नहीं सुनता।‘

इस तरह राहुल गांधी ने महिला सुरक्षा के नाम पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की। बयान सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस सक्रिय हो गई। राहुल गांधी को नोटिस जारी हुआ और 16 मार्च को पेश होने को कहा गया, ताकि पुलिस को उत्पीड़न का शिकार महिलाओं के बारे में पता चल सके और उन्हें न्याय दिलाया जा सके।

हालांकि राहुल गांधी ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। इसके बाद गुरुवार को भी पुलिस के अधिकारी राहुल के घर पहुंचे और पूछताछ की कोशिश की। तब भी राहुल और उनकी टीम ने सपोर्ट नहीं किया। अब आला अधिकारी राहुल से पूछताछ के लिए पहुंचे हैं।

लंदन में दिए बयानों पर भी घिरे हैं राहुल गांधी

वहीं राहुल गांधी लंदन में दिए बयानों पर भी घिरे हैं। इसी संदर्भ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उनकी पार्टी देश के सर्वांगीण और समावेशी विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जबकि कांग्रेस अभी भी अपने नेता राहुल गांधी स्थापित करने के साथ वंशवादी राजनीति को बढ़ावा देने में व्यस्त है।

उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने में असमर्थ राहुल गांधी विदेशी धरती से आरोप लगा रहे हैं कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है। नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार से पहले भारत भ्रष्टाचार में डूबा हुआ था। 2जी, 3जी, कामनवेल्थ जैसे घोटाले थे, लेकिन आज देश दुनिया के अग्रणी देशों में है।

Related Articles

Back to top button